Site icon अग्नि आलोक

क्या बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रहे अखिलेश? जनता का जवाब देखकर चौंक जाएंगे आप

Share

उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में कभी भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। सभी दलों की नजरें चुनाव आयोग पर टिकी हुई हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले ही तकरीबन सभी राजनीतिक दलों ने कोरोना के बढ़े मामलों के बीच समय पर ही चुनाव कराने की मांग की है। इस बार के चुनाव में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी शामिल है। दरअसल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइल के तौर पर देखा जाता है। इस बार के चुनाव में यूपी की जनता का मूड कैसा है, यहां कैसी सियासी बयार बह रही है, इसी को समझने के लिए एनबीटी ऑनलाइन ने पोल किया है। पेश के पोल के नतीजों की एक कड़ी। सवाल- क्या अखिलेश यादव इस चुनाव में बीजेपी को ज्यादा कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं? आइए जानते हैं कितने प्रतिशत पाठकों ने इसे लेकर अपनी क्या राय दी है…

हमने अपने पोल में कुल 10 सवाल पूछे थे। इनमें से कई सवालों के जवाब आपके सामने आ चुके हैं। आज के नतीजे सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनौती को लेकर जनता ने राय दी है। हमने अपने पोल में पूछा है क्या अखिलेश यादव इस चुनाव में बीजेपी को ज्यादा कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं?

वैसे तो तमाम सियासी जानकार बीजेपी के लिए अखिलेश यादव को ही सबसे बड़ी चुनौती मान रहे हैं। लेकिन पोल के नतीजे कुछ और ही बयां कर रहे हैं। 55 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने नहीं में जवाब दिया है। यानी वो ऐसा नहीं मानते कि अखिलेश यादव बीजीेपी को ज्यादा कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। 37 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया है यानी वह मानते हैं कि अखिलेश यादव बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पोल में करीब 7 फीसदी लोगों ने ‘कह नहीं सकते’ पर वोट दिया है।

कुल 17171 लोगों ने पोल में हिस्सा लिया

इस पोल में शनिवार सुबह 5 बजे तक कुल 17171 लोगों ने पोल में हिस्सा लिया। इसमें सबसे ज्यादा 9554 यानी 55.64 प्रतिशत लोगों ने नहीं में जवाब दिया। वहीं 6366 यानी 37.07% प्रतिशत लोग अखिलेश के पक्ष में हैं, जबकि 1251 लोगों किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे।

सवाल- क्या अखिलेश यादव इस चुनाव में बीजेपी को ज्यादा कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं?

हां- 37.07% (6366)

नहीं- 55.64% (9554)

कह नहीं सकते- 7.29% (1251 )

मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद
बता दें इससे पहले पोल में हमने पूछा था कि आपको मुख्यमंत्री चुनने को कहा जाए तो इनमें से किसे चुनेंगे? इसके लिए हमने 5 विकल्प दिए- योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, मायावती, प्रियंका गांधी और अन्य। पोल पर बड़ी तादाद में पाठकों ने हिस्सा लिया। बुधवार रात 9 बजे तक कुल 15,355 लोगों ने इस पोल में हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 12,042 पाठकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ पर भरोसा दिखाया। पोल में हिस्सा लेने वाले 78.42 प्रतिशत पाठक योगी को एक बार फिर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

बहुत बड़े अंतर के साथ दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। पोल में हिस्सा लेने वाले पाठकों में से 2438 (15.88 प्रतिशत) उन्हें यूपी के अगले सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। पोल के नतीजों के मुताबिक, योगी को अगर कोई टक्कर देता दिख रहा है तो वह अखिलेश यादव ही हैं। लेकिन लोकप्रियता में वह योगी के आस-पास भी ठहरते नहीं दिख रहे हैं।

एनबीटी ऑनलाइन के इस पोल में हमारे पाठकों ने हिस्सा लिया है। जाहिर है, इसमें सिर्फ यूपी के लोगों ने हिस्सा नहीं लिया है। देश-विदेश के तमाम पाठकों ने इसमें शिरकत की है। इसके जरिए हमने यूपी चुनाव को लेकर यूपी के साथ-साथ देश के मूड को भांपने की कोशिश की है। अगर देश के मूड के लिहाज से यूपी का भी मूड है तो सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ निर्विवाद पहली पसंद हैं।

अगली कड़ियों में हम पोल में पूछे गए बाकी सवालों के नतीजों के बारे में भी बताएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत सर्वे में भी योगी पहली पसंद
हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में भी योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद के लिए यूपी के लोगों की पहली पसंद के तौर पर उभरे। उस सर्वे में हिस्सा लेने वाले 52 प्रतिशत लोग योगी को दोबारा सीएम देखना चाहते हैं। 32 प्रतिशत लोग अखिलेश, 13% मायावती, 2.2 प्रतिशत प्रियंका गांधी वाड्रा और 0.8 प्रतिशत अन्य को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की 403 सीटें हैं। 18वीं विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी से अप्रैल के बीच हो सकते हैं। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 15 मई तक है। 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया। वहीं अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टीऔर कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में 4 बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती की बीएसपी 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।

Exit mobile version