Site icon अग्नि आलोक

इंदौर में तेज हवाओं के साथ रात को बारिश:तेजी से बढ़ी सिरहन, पांच दिन तक हल्की बारिश के साथ ठंडा रहेगा मौसम

Share

इंदौर

शहर में गुरुवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और बादल छा गए। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ ठंड भी बढ़ गई। इसके साथ कंपकंपी होने लगी। इस दौरान लोगों के ऊनी वस्त्र निकल गए। फिर रात 11.30 बजे शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई जो करीब 20 मिनिट तक होती रही मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक हल्की बारिश के साथ बादल छाने तथा ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

वैसे बुधवार को दो दिन की शुरुआत बादलों से हुई थी और कोहरा छाया रहा। फिर दोपहर को धूप निकल गई थी। ऐसा ही नजारा गुरुवार को रहा और सुबह जल्द धूप निकल गई लेकिन शाम 4 बजे से एकाएक बादल छा गए और बारिश जैसा मौैसम हो गया। इसी के साथ तेज हवाएं चली। वैसे इस दौरान दिन का पारा 28.6 डिग्री रहा जबकि बुधवार को रात का पारा 15.8 रहा। अब गुरुवार रात और कम होने की संभावना है क्योंकि मौसम में काफी ठंडक घुली हुई है। मौसम वैज्ञानिक (एग्रीकल्चर कॉलेज) डॉ. एचएल खापडिया ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में इन दिनों नमी वाला मौसम है और मप्र की ओर हवाओं का रुख काफी ठंडा है। इसके चलते इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, शाजापुर में बूंदाबांदी हुई है। अभी 22 नवम्बर तक ऐसा ही मौसम रहेगा जिसमें कहीं बूंदाबांदी होगी तो कहीं आधे घंटे तक हल्की बारिश भी होगी। इसी के साथ बादल छाए होने के कारण ठंड बढ़ेगी।

Exit mobile version