आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल कीमती 60 हजार रुपए की जप्त*
इंदौर – – जिले में चोरी/ नकबजनी, वाहन चोरी आदि संपत्ति संबधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इन अपराधों में संलिप्त आरोपीयो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गए है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री महेशचंद जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनीत गेहलोत के मार्गदर्शन में एसडीओपी देपालपुर श्रीमती नीलम कनोज द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना देपालपुर द्वारा वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ईएफआईआर के माध्यम से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में थाना प्रभारी देपालपुर मीना कर्णावत द्वारा ईएफआईआर के द्वारा वाहन चोरी की एक रिपोर्ट प्राप्त होने पर टीम गठित कर कार्य मे लगाया था । टीम ने कल दिनांक 16.10.2021 को दौराने वाहन चेकिंग बिना नंबर की मोटरसाइकिल को पकड़ा तथा संदेहियो से सख्ती से पूछताछ की गई जो कि उक्त संदेहियो द्वारा दिनांक-10/10/2021 की रात ग्राम बडोलीहोज देपालपुर से मोटरसाइकिल चोरी करना बताया बाद चोरी की मोटर सायकिल होंडा पैशन प्रो क्रमांक MP09NQ3849 सहित आरोपीगणों *मनीष पिता केरु भावर उम्र 20 साल जाति भील निवासी नवेल पालिया ग्राम पटेल पुरा तहसील कुक्षी जिला धार व संजय मचार मुंडले पिता वीडियो मचार मुरली जाति भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम बदलाव तहसील कुक्षी जिला धार* को पकड़ा गया और उनके कब्जे से उक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है जिससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देपालपुर मीना कर्णावत उनि देवराज सिंह रावत आर 857 राजपाल गुर्जर आर 2326 देवेंद्र गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही
ई-एफआईआर होने के 48 घण्टे के अन्दर, पुलिस थाना देपालपुर ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित वाहन चोर को किया गिरफ्तार

