अग्नि आलोक

*कराची से महिला ने सिंधी पंचायत से की शिकायत- बचा लो मेरी शादी*

Share

 इंदौर . जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेश सिंदूर लगाया गया. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई. इन सबके बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक का पारिवारिक विवाद खुलकर सामने आ गया है.पाकिस्तान के कराची में रह रही पत्नी ने अपने पति पर दिल्ली में सगाई करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं पत्नी ने भारत सरकार के साथ-साथ इंदौर की सिंधी पंचायत से मदद की गुहार लगाई है. महिला ने WhatsApp पर एक मैसेज भेजकर पंचायत से पति को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील की है.

पाकिस्तान के कराची में रह रही महिला का दावा है कि उसका पति पाकिस्तान का नागरिक है. वह लॉन्ग टर्म वीजा में इंदौर में रह रहा है. WhatsApp में मिले मैसेज के बाद अब सिंधी पंचायत ने इंदौर प्रशासन को मामले की जानकारी दी है और एक्शन लेने की भी गुहार लगाई है.

इंदौर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक पर पत्नी ने धोखा देने का आरोप लगाया है. कराची की पत्नी ने सिंधी पंचायत सभा से मदद की गुहार लगाी है. उनका कहना है कि मेरी शादी बचा लो, मेरे पति ने मुझे कराची भेज कर दिल्ली में सगाई कर ली है. 5 साल पहले हम दोनों की कराची में शादी हुई थी. मेरा पति लॉन्ग टर्म विजा पर भारत में रह रहा हैं. इस मामले की पंचायत में सुनवाई के बाद इंदौर कलेक्टर को एक लेटर भी भेजा गया है.

सिंधी पंचायत का कहना है कि युवक को पाकिस्तान वापस भेजा जाए. भारत में नियमों के खिलाफ उसने प्रॉपर्टी खरीदी है, इसकी जांच की जानी चाहिए. महिला ने इंदौर कलेक्टर और पंचायत से पति की दूसरी शादी रोकने की मांग की है. 26 जनवरी 2020 को विक्रम और निकिता की शादी कराची में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी.

जानें क्या है पूरा मामला

पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद वह अपने पति के साथ इंदौर  आई थी. यहां दोनों कई महीने तक साथ रहे. उसके पास शॉर्ट टर्म वीजा था. इस वजह से उसे वापस कराची जाना पड़ा.2020 में वह वापस चली गई थी. इसके बाद पत्नी ने कई बार पति को वापस बुलाने के लिए का, लेकिन पति ने कोई कोशिश नहीं की. फिर सोशल मीडिया के जिसे उसे पति की दिल्ली में किसी दूसरी महिला के साथ शादी की खबर मिली. उसे पता चला कि पति ने सगाई कर ली है और शादी की प्लानिंग कर रहा है. इसके बाद उसने मामले की शिकायत की.

Exit mobile version