अग्नि आलोक

*किसान मजदूर के हक छीनने की कोशिश में डब्ल्यूटीओ*

Share

*संयुक्त किसान मोर्चा ने इंदौर जिले के कई स्थानों पर  जलाएं विश्व व्यापार संगठन के पुतले*

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर इंदौर जिले में मोर्चे से जुड़े किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने महू, हातोद, सांवेर, देपालपुर और इंदौर तहसील में कई स्थानों पर विश्व व्यापार संगठन के पुतले जलाए गए। पुतला दहन के इस कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों अखिल भारतीय किसान सभा, किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन, किसान सभा अजय भवन, तथा भारतीय किसान मजदूर सेना के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की ।

संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री और बबलू जाधव ने बताया कि विश्व व्यापार संगठन की नीतियां भारत सरकार को किसानों और मजदूरों के हक छीनने पर मजबूर कर रही है और इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में डब्ल्यूटीओ के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का आव्हान किया था, उसी के तहत इंदौर जिले के मेड सबला गांव, मानपुर, सिमरोल, महूं, इंदौर के मालवा मिल चौराहे, हातोद, चौराहा , सांवेर तहसील के बलौदा टाकून गांव सहित इंदौर जिले के 15 से ज्यादा अलग-अलग स्थानों पर डब्ल्यूटीओ के पुतले जलाए गए ।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि डब्ल्यू टी ओ का पुतला दहन करने का निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा इसलिए किया गया है क्योंकि डब्ल्यू टी ओ कृषि क्षेत्र पर सब्सिडी, मंडियां और जन वितरण प्रणाली समाप्त करने तथा आयात की जाने वाली फसलों, दूध और फलों पर आयात शुल्क को समाप्त करने का पक्षधर है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि भारत को डब्ल्यू टी ओ से बाहर आना चाहिए।किसानों का ये विरोध प्रदर्शन ऐसे वक्त हो रहा है, जब 26 से 29 फरवरी तक अबू धाबी में डब्ल्यूटीओ की एक अहम कॉन्फ्रेंस हो रही है।

मालवा मिल चौराहे पर रामस्वरूप मंत्री, रुद्रपाल यादव, प्रमोद नामदेव ,सोनू शर्मा, अरविंद पोरवाल के नेतृत्व में, महू तहसील के विभिन्न स्थानों पर अरुण चौहान, काशीराम नायक, केशरसिंह मालवीय,सीताराम अहीरवाल ,नंदाबाई भील, अर्जुन बारिया, सुभाष कपूर आदि के नेतृत्व में, बलौदा टाकुन में बबलू जाधव, लाखन सिंह डाबी, लखन जाधव आदि के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने  विश्व व्यापार संगठन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर भारत सरकार से डब्ल्यूटीओ से बाहर आने की मांग की। इन प्रदर्शनों में प्रमुख रूप से रमेश झाला, भारत सिंह चौहान ,सुमित सोलंकी, मेहर सिंह वाघेला, विजय मेहता, तेजस्वी पवार ,राधेश्याम डाबर, केसर सिंह मालवीय, काशीराम नायक, नंदाबाई भील, गिरवर भाई, दीपक दोरे, सतीश मकवाना सोहन यादव सुभाष परमार संदीप ठाकुर राहुल पटेल  सहित कई कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की ।

Exit mobile version