Site icon अग्नि आलोक

1200 करोड़ में बना यदाद्री मंदिर भक्तों के लिए खुला: 125 किलो सोना तो सिर्फ गुंबद में लगा

Share

हैदराबाद

तेलंगाना में करीब 1200 करोड़ की लागत से बने श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के भव्य मंदिर ‘यदाद्री’ का सोमवार को सीएम के. चंद्रशेखर राव ने इनॉगरेशन किया। अब यह भक्तों के लिए खुल चुका है।

यह बीते 100 साल में कृष्णशिला (ब्लैक ग्रेनाइट स्टोन) से बनने वाला दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे पूरी तरह शास्त्रों के मुताबिक बनाया गया है और खूबसूरती ऐसी है कि अच्छे-अच्छे महलों को भी फीका कर दे।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का अनुमानित खर्च 1100 करोड़ बताया गया है, वहीं यदाद्री मंदिर प्रोजेक्ट पर तेलंगाना सरकार 1200 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। 1000 करोड़ रुपए तो खर्च भी हो चुके हैं।

मंदिर में 140 किलो सोना लग रहा है। इसमें से 125 किलो सोना तो गर्भगृह के गुंबद (विमान गोपुरम) पर ही लग रहा है। यहां ब्लैक ग्रेनाइट स्टोन भी ऐसे लगाए गए हैं, जिनका 1 हजार साल तक कुछ नहीं बिगड़ेगा।

इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पूरी तरह शास्त्रों के अनुसार बनाया गया है, यह मंदिर 1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद बनाया गया है यह बीते 10 वर्षों में ब्लैक ग्रेनाइट से बनने वाला दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर को 1200 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत तो यह है कि इसका निर्माण सनातनी शास्त्रों के अनुसार किया गया है। मॉर्डन आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग से बना यह मंदिर इतना खूबसूरत है कि ताज महल इसके सामने कुछ भी नहीं है। अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर में सरकार 1100 करोड़ रुपए खर्च कर रही है जबकि यादाद्रि मंदिर के निर्माण में 1200 करोड़ रुपए खर्च होने हैं जिनमे से 1000 करोड़ रुपए पहले से ही खर्च हो चुके हैं।

Exit mobile version