Site icon अग्नि आलोक

*’मौत का मात’:गाड़ी में सवार थे यमराज! बुजर्ग ने दिया चकमा,एक सेकंड का फैसला, बच गई दो जिंदगियां*

Share

‘किस्मत’ किसे कहते हैं और ‘मौत का मात’ कैसे दी जाती है! इसकी बानगी खरगोन में देखने को मिली। जहां बाइक सवार युवक और पीछे बैठे बुजुर्ग ने फुर्ती दिखाते हुए महज 1 सेकंड के अंतर से अपनी जिंदगी, खुद मौत के जबड़े से बाहर निकाल ली..

खरगोन: यमराज छुट्टी पर हों! इंसान की किस्मत अच्छी हो या मौत के मुंह से जिंदगी छीनने का जज्बा हो…कुछ ऐसा ही वाक्या खरगोन के उमरखली में देखने को मिला, जहां एक बेकाबू चार पहिया वाहन सीधे एक बाइक की तरफ लपका था। महज एक सेकंड में अविश्वसनीय फुर्ती दिखाकर बुजुर्ग और युवक ने अपनी जिंदगी को मौत के जबड़े से बाहर खींच लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक दिल दहला देने वाले हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सेकंड और एक इंच के अंतर से दो जिंदगी बच गईं। दरअसल गोगावा तहसील के उमरखली गांव में एक तेज रफ्तार चार पहिया कचरा वाहन बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारने ही वाला था कि बुजुर्ग की नजर पड़ गई और गजब की फुर्ती ने दोनों की जान बचा ली।

एक सेकंड का फैसला, बच गई दो जिंदगियां

जानकारी अनुसार एक खाद-बीज की दुकान के सामने एक बुजुर्ग और एक युवक जो उसका परिजन था। अपनी बाइक पर सवार होने ही वाले थे। तभी सड़क पर सामने से एक अनियंत्रित कचरा गाड़ी, तूफान के जैसे सरपट उनकी तरफ लपककर आ रही थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगभग तय थी, लेकिन बुजुर्ग ने अपने घुटनों—कमर दर्द का दरकिनार कर पीछे की तरफ दौड़ लगाई और बेटे ने आगे की तरफ बचने का प्रयास किया।.

बाइक और चबूतरा चकनाचूर हो गया

वाहन की स्पीड इतनी तेज थी कि दुपहिया वाहन का पीछे का हिस्सा भर उसके चपेट में आया और बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा किया। बाइक का पिछला हिस्सा पल भर में चरपट हो गया। वहीं वाहन सीधा जाकर दुकान के चबूतरे के पिलर से जोरदार तरीके से टकरा गया, जिससे चबूतरा चकनाचूर हो गया। अगर कोई इंसान बीच में आ जाता तो उसका कचूमर बनना तय था। युवक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बुजुर्ग व आसपास मौजूद अन्य लोग सुरक्षित बच गए। लोग सीसीटीवी देखकर घटना को चमत्कार ही मान रहे हैं।

Exit mobile version