कोलकाता/भुवनेश्वर/रांची
बुधवार को यास ने 5 राज्यों के मौसम पर सीधा असर डाला। ओडिशा और बंगाल के कई जिलों में तेज बारिश हुई। दोनों राज्यों के करीब 12 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। हवा की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। इससे कई कच्चे मकानों की छत उड़ गई। पेड़ गिरने से कई घर तहस-नहस हो गए।
जिस तूफान से निपटने के लिए पिछले 1 सप्ताह से तैयारियां हो रही थीं, वह ओडिशा के तट से टकराकर झारखंड की तरफ निकल गया है। 10 फोटो में देखिए यास ने कितनी तबाही मचाई…
बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले को हाई रिस्क एरिया में रखा गया था। दीघा में तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई और समुद्र का पानी सड़कों पर आ गया। ऐसे समय आर्मी के जवान लगातार पेट्रोलिंग करते रहे।
ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर जिले में यास तूफान ने समंदर का जलस्तर बढ़ा दिया। यहां सैकड़ों घरों में समुद्र का खारा पानी भर गया और लोग घबराकर छतों पर चढ़ गए।
पश्चिम बंगाल के दीघा में समंदर किनारे बनाए गए फुटपाथ को तूफान ने उखाड़ दिया।
दीघा के समुद्र तट को पर्यटकों के लिए बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। तूफान ने इसे बर्बाद कर दिया।
यास तूफान के से होने वाले खतरे को देखते हुए 29 मई तक कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। झारखंड के धनबाद में यार्ड में खड़ीं ट्रेनें।
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में समुद्र के तट पर उठती ऊंची लहरें। तूफान से यहां ढेर सारा कचरा समंदर से सड़कों पर आ गया।
केरल के कोझीकोड में अलर्ट के बाद ट्रक पर नाव लादकर ले जाते मछुआरे।
बालेश्वर जिले के बलियापाल गांव में साइक्लोन की वजह से घर पर टूटकर गिरे पेड़ को हटाते राहत बचाव दल के कर्मी।
झारखंड की राजधानी रांची में यास तूफान के असर से तेज हवाएं चलीं। इससे कई पेड़ उखड़ गए।

