अग्नि आलोक

इंदौर जिले में सोयाबीन की फसल पर पीला मोजक का प्रकोप

Share

फसल खराब होने के कगार पर ,किसानों मैं चिंता की लहर*

 *इंदौर। इंदौर जिले के देपालपुर तहसील के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में सोयाबीन की फसल पर पीला मोजक के वायरस ने हमला कर दिया है। जिससे पूरी फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है । अपनी फसल को नष्ट हुए देख किसान परेशान हैं। किसानों के द्वारा सूचना के बाद कृषि विस्तार अधिकारी खेतों में पहुंचे और उन्होंने किसानों को बीमा कंपनी को सूचना देने की बात कही है*

 *संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री एवं बबलू जाधव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि देपालपुर तहसील के गांव गुडर, जमगोदा ,बडोली, सहित दर्जनों गांव में पीला मोजक का वायरस सोयाबीन की फसल में देखा जा रहा है। जिससे किसान चिंतित व परेशान है। महंगा डीज़ल, खाद, महंगे पेस्टिसाइड डालने के बाद इस तरह का वायरस किसानों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।*

*गांव गुडर के किसान मुंशी पिता काशीराम ने बताया कि गांव में 30 से 40% वायरस खेतों में पहुंच चुका है* 

*किसान राहुल अर्जुन सिंह के 5 बीघा खेत में पीला मोजेक वायरस आ गया है*

*वही किसान पप्पू मधुर सिंह ने बताया कि 4 बीघा की फसल में वायरस आया है जिससे काफी नुकसान होने की संभावना है*

*संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बबलू जाधव ने बताया कि इंदौर जिले के कई गांव में इस तरह के वायरस का प्रकोप होने से सोयाबीन की पूरी फसल पीली पड़ गई है तथा उसके नष्ट होने का अंदेशा है। किसानों ने इस वायरस के हमले की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों को दे दी है पूरे जिले के हजारों किसानों ने अपने खेतों में सोयाबीन बो रखा है और उसे उम्मीद थी कि इस बार सोयाबीन का अच्छा भाव मिलेगा ,लेकिन खेतों में ही फसल खराब हो रही है ।संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि वह इस वायरस से निपटने के लिए किसानों को सलाह दे और किसानों पर आए संकट से उन्हें निजात दिलाए* ।

Exit mobile version