अग्नि आलोक

वर्धमान नगर में चार दिनो से पीला पानी सप्लाई हो रहा है

Share

जिम्मेदार अधिकारीयो की लापरवाही से इंदौर जैसी घटना घट सकती है-कमलेश परमार

नागदा जं. (निप्र)-मेहतवास स्थित वर्धमान नगर में पिछले चार दिनो से नगर पालिका द्वारा नलो सें पीले रंग का पानी  घर-घर दिया जा रहा है। जिससे कभी भी वर्धमान नगर में इंदौर जैसी घटना घटित हो सकती है तथा बड़ी संख्या में लोग बीमार होकर जनहानि होने की संभावना बन सकती है। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारीयों की लापरवाही से यदि कोई अनहोनी होती है तो इसके लिये नगर के प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि जिम्मेदार होंगे।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश परमार ने बताया है कि नगर पालिका नागदा द्वारा वर्धमान नगर के लोगो को पीला व गंदा पीला कर बीमार करने योजना है। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है । गंदा व पीला पानी पीने से नागरिको को गंभीर बिमारी होने का अंदेशा है तथा भागीरथपुरा इंदौर जैसी घटना घट सकती है।

परमार ने बताया कि तत्काल नगर पालिका ने पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं किया तथा साफ पानी का वितरण नहीं करवाया और इसके पश्चात् कोई गंभीर घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार शासन, प्रशासन एवं नगर पालिका अधिकारी होंगे। 

Exit mobile version