
मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा का एक युवक ने अंगूठा चबा डाला। राज्य मंत्री पोहरी विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। तभी ये घटना हुई। वहीं, मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश के तापमान अचानक बढ़ने लगा है।
मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री व शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी सुरेश धाकड़ का चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने अंगूठा चबा डाला। मंत्री धाकड़ जब प्रचार कर रहे थे तभी एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने पहले एक बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला किया फिर राज्य मंत्री धाकड़ का अंगूठा चबा डाला।
चुनाव प्रचार के दौरान हुई घटना
शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र में जहां चुनाव प्रचार करने पहुंचे बीजेपी के प्रत्याशी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा का एक मतदाता ने अंगूठा चबा डाला। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी और कार्यकर्ताओं ने बमुश्किल मंत्री जी के अंगूठे को युवक के चंगुल से छुड़ाया।
मानसिक रूप से बीमार निकला युवक
दरअसल, राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा शनिवार को पोहरी विधानसभा क्षेत्र के छर्च की जाटव बस्ती में चुनाव प्रचार कर वोट मांगने पहुंचे थे, इसी दौरान मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे एक युवक ने बीजेपी मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी पर हमला कर दिया। मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने जैसे ही मंडल अध्यक्ष को युवक के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की युवक ने मंत्री का अंगूठा मुंह में लेकर चबा डाला।
लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में जैसे ही युवक के परिजनों ने राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा को बताया कि युवक मंदबुद्धि है किसी पर ही अचानक हमला कर देता है। तो मंत्री ने युवक को पुलिस थाने से छुड़ाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मंत्री ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई
एसडीओपी पोहरी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पोहरी के छर्च में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा पर हुए हमले की जानकारी सामने आई थी। वह युवक मंद बुद्धि था जिसने अजाने में बीजेपी प्रत्याशी का अंगूठा काट लिया। इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, युवक को थाने से छोड़ दिया गया।
पूर्व मंत्री का हो चुका है विरोध
पोहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री हैं बीते दिनों जब वह चुनाव प्रचार के दौरान एक गांव में गए तो यहां पर ग्रामीणों ने उन्हें खरी कोटी सुना दी थी, क्योंकि उनके गांव में कोई विकास का काम नहीं हुआ था इसके अलावा सड़क की हालत भी खराब थी। ग्रामीणों ने मंत्री को जमकर सुनाई थी। बाद में मंत्री वहां से लौट गए थे।
फिर बदला एमपी का मौसम
मध्य प्रदेश में बदला मौसम वैसा ही बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के लोगों को ठंड के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। भले ही सुबह और शाम के समय ठंडक का एहसास हो लेकिन दिन का तापमान वैसा ही है। प्रदेश में ठंड पड़ने को लेकर विभाग ने बड़ी जानकारी दी है।
चौरई सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
चौरई विधानसभा सीट की जहां पर इस बार पूरे जिले की निगाहे टिकी हुई है। यहां इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के कारण राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। यहां कांग्रेस ने इस बार मौजूदा विधायक सुजीत चौधरी को टिकट दिया है, तो बीजेपी ने 3 बार के विधायक रहे चुके पूर्व एमएलए पंडित रमेश दुबे का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के समर्थक लखन वर्मा को टिकट दिया गया है, ऐसे में इस सीट पर उनकी प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी हुई है।
जयराम रमेश ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश पत्रकारों से बातचीत किए। उन्होंने कोविड-19 के समय लॉकडाउन लगाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बीजेपी पर लेट से लॉकडाउन लगाने का बड़ा आरोप लगाया है।
7 नवंबर को लाड़ली बहनों के खाते में आएगी राशि
मध्य प्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना की किस्त धनतेरस के पहले आएगी। पहले ऐसी बात सामने आई थी कि राशि 10 नवंबर धनतेरस पर आएगी।
अखिलेश यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला
टीकमगढ़ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रचार करने पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी और कांग्रेस को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पर सवाल खड़ा किया है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
खंडवा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के कपड़ा फाड़ो विवाद पर चंज कसा है। साथ ही खंडवा के लोगों को पीएम ने एक टास्क दिया है। उन्होंने कहा है कि आप लोगों तक जाकर हमारा प्रणाम पहुंचा दें।
बस्ती के बीच भारी में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री
उमरिया – जिले के पाली तहसील अंतर्गत बिरासिनी मंदिर रोड पाली में बस्ती के बीच में भारी मात्रा में भंडारी पटाखे पकड़े गए। पाली एसडीएम टी आर नाग को सूचना मिली की वार्ड क्रमांक 8 बिरासिनी मंदिर रोड में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है इस सूचना पर एसडीएम के निर्देशन में नायब तहसीलदार दिलीप सोनी तीन पटवारी और पुलिस बल को लेकर छापामार कार्रवाई किये जिसमें भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।
कांग्रेस पर साधा निशाना, आचार संहिता का हुआ उल्लंघन
उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र 89 के चंदिया नगर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, भारी भीड़ तो आई लेकिन सभी हेलीकॉप्टर देखने आए थे। वहीं आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा किये। भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी शिव नारायण सिंह मंच से अपने लिए वोट मांग कर अपना उद्बोधन समाप्त कर दिए।कहे कि सीएम साहब के पास समय न होने के कारण बस इतना ही बोलेंगे।