Site icon अग्नि आलोक

इंदौर मल्हारगंज क्षेत्र में लॉकडाउन में क्रिकेट खेलने के दौरान युवक की हत्या

Share

इंदौर में मल्हारगंज थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।मृतक ऐश जैन पिता दिलीप जैन निवासी जनता कालोनी है । जो अपने दोस्तों के साथ सुभाष स्कूल में क्रिकेट खेल रहा था ।

तभी ओवर में एक गेंद कम फेके जाने पर विवाद हो गया था उसके ही दोस्त ने क्रिकेट का बल्ला मार दिया । घयाल को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई । पुलिस मृतक के आरोपी दोस्तो की तलाश में जुटी है ।

Exit mobile version