मानव कौल और जीशान अय्यूब की वेब सीरीज़ ‘द रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ आगामी 9 दिसम्बर को सोनी लिव पर आने वाली है. इसी बीच दोनों कलाकार न्यूज़लॉन्ड्री के स्टूडियो में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी वेब सीरीज़ समेत कई चीजों पर खुलकर बात की.
By:अतुल चौरसिया
07 Dec, 2025
अभिनय की दुनिया में अपने कौशल से दर्शकों को मोहने वाले मानव कौल और जीशान अय्यूब की वेब सीरीज़ ‘द रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ आगामी 9 दिसम्बर को सोनी लिव पर आने वाली है. इसी बीच दोनों कलाकार न्यूज़लॉन्ड्री के स्टूडियो में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी वेब सीरीज़ समेत कई चीजों पर खुलकर बात की. इस दौरान दोनों कलाकारों ने कश्मीर से लेकर किरदारों तक और फिल्मों से लेकर न्यूज़रूम तक फैलती प्रोपगेंडा की ‘बीमारी’ पर साफ-साफ जवाब दिए.
जीशान बताते हैं कि कैसे अभिनेता और स्टार में अंतर है और कैसे पैसा कमाने के लिए कमर्शियल फिल्में बनाई जाती हैं. अपनी आने वाली वेब सीरीज़ के बारे में बताते हुए अभिनेता एक दूसरे के साथ समन्वय और आपसी सांझेदारी का किस्सा भी साझा करते हैं.
कश्मीर से ही ताल्लुक रखने वाले मानव कौल ने कश्मीर से अपने जुड़ाव और वहां बिताई ज़िंदगी के बारे में भी बात की.

