Site icon अग्नि आलोक

सीवरेज लाइन चोक मिलने पर जेडओ व ड्रेनेज दरोगा सस्पेंड

Share

इंदौर

नदी और नाला सफाई अभियान की हकीकत जानने के लिए शनिवार को निगम अफसर फील्ड पर निकले। इस दौरान अहिल्या पलटन, जूना रिसाला, सिकंदराबाद की सीवर लाइन चोक मिलने पर जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल व ड्रेनेज दरोगा को जमकर फटकार लगाई। साथ ही दोनों को निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त प्रतिभा पाल को नाले किनारे पूर्व से डली सीवरेज लाइन चौक मिली। इसके अलावा सीवरेज चेंबर के ढक्कन भी खुले थेे।

इस पर उन्होंने जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल, ड्रेनेज सुपरवाइजर योगेश बिलरवाल को फटकार लगाते हुए कहा यह तीसरा मौका है जब ऐसी लापरवाही देखने को मिल रही है। उन्होंने दोनों को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य अधिकारियों को समस्या हल कराने के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम ने तीन महीने में 120 करोड़ के राजस्व की वसूली का टारगेट रखा है। अपर आयुक्त भव्या मित्तल ने बताया दिसंबर में टीम ने बड़ा टारगेट पूरा करते हुए 98 करोड़ की वसूली की।

Exit mobile version