Site icon अग्नि आलोक

16 साल की लड़की ने की 6 बीबियों और 16 बच्चों वाले 65 साल के व्यक्ति से शादी

Share

दिव्या गुप्ता

   “दाम्पत्य जीवन में स्त्री मूलतः वास्तविक प्यार, तृप्तिदायी सेक्स-एक्सपीरियंस, जरूरत भर का धन और संतान चाहती है. इन सबके लिए एज मैटर नहीं करती. एज संतानोत्पत्ति के लिए मैटर कर सकती है. संतान गोद ली जा सकती है. मेरे हस्बेंड से उनकी इतनी सारी वाइफ्स खुश हैं. इसलिए भी मेरी खुशी आउट ऑफ़ डाउटनेश है. उनकी सेक्स पॉवर का तो एक्सपीरियन्स भी मुझे है. माना उनके पास काफ़ी मनी है, लेकिन मैंने उनको मनी-बेस पर सेलेक्ट नहीं किया है. मनी लेकर कोई नहीं मरता. जिंदगी की सहजता, खुशी और तृप्ति इम्पोर्टेन्ट होती है.”

     यह कहना है 16 वर्षीय किशोरी ‘कौएने’ का, जिन्होंने 65 साल के ऐसे इंसान से शादी की है जो 06 औरतों का पति और 16 बच्चों का पिता है.

सूचना-क्रांति के इस युग मे वर्ल्ड एक डोमेन मे कन्वर्ट हो चुका है. दुनिया एक गांव जैसी हो गई है. कहीं भी कुछ घटित होता, हर किसी तक पहुंच जाता है. कल यह घटना न्यूज मिडिया मे छायी रही.

ब्राजील के 65 वर्षीय मेयर हिसाम हुसैन देहैनी से स्कूल जाने वाली 16 साल की किशोर-वय लड़की कोएने ने शादी की है. कोएने कैमार्गो “चाइल्ड ब्यूटी क्वीन” हैं. 

     याहू न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा दावा है कि देहैनी 14 मिलियन ब्राजीलियन रियाल की संपत्ति के मालिक हैं. अपनी शादी के समय वह पराना राज्य में अराकुरिया के मेयर के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में थे. इस शादी को लेकर शुरू हुए जनविरोध के चलते उनको इस्तीफा देना पड़ा. कोएने से शादी करने के बाद उन्हें सिददानिया राजनीतिक दल से रिजाइन करना पड़ा. 

    देहैनी छह शादी कर चुके हैं. उनकी पहली शादी 1980 में हुई थी. वह 16 बच्चों के पिता हैं. वह ड्रग्स तस्करी के एक मामले में साल 2000 में गिरफ्तार भी हुए थे. इस दौरान 100 से अधिक दिन तक हिरासत में रहे. बाद में इस मामले की जांच ही बंद कर दी गई.

     ब्राजील में लड़कियों का 16 साल की उम्र में शादी करना कानून के मुताबिक कोई अपराध नहीं है. इसके लिए माता-पिता की अनुमति होना जरूरी है. देहैनी की यह नई पत्नी अब भी स्कूल जाती हैं.

     उन्होंने अपनी शादी के दिन को सबसे ज्यादा खुशी वाला दिन बताया है. शादी के लिए वो खूब तैयार हुई थीं. उन्होंने देहैनी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा : ”मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार. बहुत- बहुत धन्यवाद.” (चेतना विकास मिशन).

Exit mobile version