Site icon अग्नि आलोक

3 करोड़ रुपए के गोल्ड बिस्किट जब्त:कार की सीट के नीचे छुपाकर ला रहे थे, 100-100 ग्राम के 69 बिस्किट के साथ 3 गिरफ्तार

Share

इंदौर

DRI की इंदौर टीम ने सोमवार को सोने की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के खुफिया विंग को सूचना मिली थी कि धार-इंदौर राजमार्ग से तीन लोग सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार में सोने के बिस्किट ला रहे हैं। इस पर टीम ने गाड़ी रोक कर तलाशी ली गई तो सीट के नीचे सोने के 69 बिस्किट मिले। हर बिस्किट का वजन 100 ग्राम है।

मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पड़ताल की जा रही है कि तस्कर सोना कहां से ला रहे थे और इंदौर में किसे देने आ रहे थे। उधर, तीनों आरोपियों को इंदौर की विशेष अदालत ने जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों से जब्त किए सोने के बिस्किट।

पहले भी पड़े गए सोने की तस्करी करने वाले

Exit mobile version