अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

3 करोड़ रुपए के गोल्ड बिस्किट जब्त:कार की सीट के नीचे छुपाकर ला रहे थे, 100-100 ग्राम के 69 बिस्किट के साथ 3 गिरफ्तार

Share

इंदौर

DRI की इंदौर टीम ने सोमवार को सोने की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के खुफिया विंग को सूचना मिली थी कि धार-इंदौर राजमार्ग से तीन लोग सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार में सोने के बिस्किट ला रहे हैं। इस पर टीम ने गाड़ी रोक कर तलाशी ली गई तो सीट के नीचे सोने के 69 बिस्किट मिले। हर बिस्किट का वजन 100 ग्राम है।

मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पड़ताल की जा रही है कि तस्कर सोना कहां से ला रहे थे और इंदौर में किसे देने आ रहे थे। उधर, तीनों आरोपियों को इंदौर की विशेष अदालत ने जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों से जब्त किए सोने के बिस्किट।

आरोपियों से जब्त किए सोने के बिस्किट।

पहले भी पड़े गए सोने की तस्करी करने वाले

  • 6 फरवरी 2020- DRI द्वारा एयरपोर्ट से सोना तस्करी करने के मामले मोहम्मद वसीम नामक यात्री को गिरफ्तार किया। उसके पास से 612 ग्राम सोना जब्त किया। पोर्टेबल स्पीकर और जूसर के अंदर सोना छिपाकर लाया था।
  • 27 जनवरी 2020- इंदौर एयरपोर्ट पर DRI द्वारा आधा किलो सोने के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। यह दुबई से आ रहा था।
  • 29 सितंबर 2020- पांच किलो सोने के साथ पांच लोग पकड़े गए थे। सोने की कुल कीमत करीब 25 लाख आंकी गई।
  • पिछले साल नवंबर में 24 लाख रुपए कीमत के 530 ग्राम सोना स्मगलिंग कर मुंबई ला रही महिला को पकड़ा गया था।
  • 2019-20 में डीआरआई की इंदौर जोनल यूनिट अब तक तस्करी कर लाया गया 14 किलो से ज्यादा सोना एयरपोर्ट से पकड़ चुकी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें