दुनियाभर में कई बेहद खतरनाक झीलें और नदिया हैं। आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। साल 2013 में इस झील की डराने वाली तस्वीरें सामने आई थीं। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर निक ब्रांट ने इस झील (Lake Natron) की तस्वीरें ली थीं। इन तस्वीरों में जानवरों की जम चुकीं लाशें थीं। इस झील के पानी की वजह से जानवर पत्थर में बदल गए थे। इन दर्दनाक तस्वीरों को देखने के बाद दुनिया हैरान रह गई थी।
इस खतरनाक और खूबसूरत झील का नाम नैट्रॉन झील (Lake Natron) है जो तंजानिया में स्थित है। अरुशा क्षेत्र के उत्तरी नागोरोंगोरो जिले में स्थित नैट्रॉन झील को नमक का झील या क्षारीय झील कहा जाता है। माना जाता है कि यह झील बेहद खतरनाक है। बताया जाता है कि इस झील के संपर्क में आने वाला जीव पत्थर बन जाता है।
Ol Doinyo Lengai ज्वालामुखी की वजह से इस झील का पानी खारा है। यह ज्वालामुखी दुनिया की पहली ऐसी झील है जिससे अजीब लावा यानी नैट्रोकार्बोनाटाइट बाहर आता है। नमक की झील के आसपास की पहाड़ियों से सोडियम कार्बोनेट और अन्य खनिजों को नैट्रोकार्बोनाइट में खींचने की वजह से पानी खारा हो गया है।
इस झील के पानी में पीएच की मात्रा अधिक होने की वजह से अधिकतर जानवरों की त्वचा और आखें जल जाती हैं। इसके साथ ही अधिक देर तक पानी में रहने की वजह से जानवर मर जाते हैं। कभी 60 डिग्री सेल्सियस तक इस झील का पानी गर्म हो जाता है। यह नमक की झील आपको पत्थर तो नहीं बना पाती है, लेकिन त्वचा पर ऐसा कोई घाव हो जाए जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
इस झील के पानी में इंसान जितनी देर तक रुकता है और उतना ही जलता है। लेकिन बारिश के मौसम में पानी में पीएच की मात्रा बदलती रहती है। परिस्थियां अगर खराब हुईं तो इंसान बुरी तरह जल सकता है। इसलिए इस झील को बेहद खतरनाक कहा जाता है।

