प्रिया सिँह (लखनऊ)
_एक छोटा टुकड़ा अदरक ले और इस पर नींबू का रस डाल कर चूसे, इस घरेलू नुस्खे से पाचन क्रिया बढ़ती है।_
काला नमक, जीरा और अजवाइन बराबर मात्रा में ले और मिक्स करके इस मिश्रण का एक चम्मच पानी के ले।
अजवाइन के पानी से भी पाचन मजबूत होता है।
_इलायची के बीजों को पीस कर चूर्ण बना ले और बराबर मात्रा में मिश्री मिला ले। तीन ग्राम मात्रा में ये देसी दवा दिन में दो से तीन बार खाए।_
आँवले का पाउडर, भूना हुआ जीरा, सौंठ, सेंधा नमक, हींग और काली मिर्च मिलाकर इसकी छोटी छोटी वडी बनाकर सेवन करे।
इस उपाय से पाचन शक्ति मजबूत होती है और इससे भूख भी बढ़ती है। इस उपाय से चर्बी शरीर में जमा नही होती जिससे मोटापे से छुटकारा मिलता है।
लगातार कई घंटों तक एक ही जगह पर ना बैठे और अगर आपने काम की वजह से आपको एक ही जगह बैठना पड़ता है तो एक दो घंटे में पांच से दस मिनट का ब्रेक ले और कुछ कदम चले।
_खाना चबा चबा कर खाए। धूम्रपान, तंबाकू और शराब से दूर रहे।तला हुआ और मसालेदार खाने से परहेज करे।_
रात को देर से ना सोए, छह से आठ घंटे की नींद ले। सुबह दोपहर और रात का भोजन सही समय पर करे।
{चेतना विकास मिशन}

