सूर्य देव 14 जनवरी 2026 को शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य के उत्तरायण होने से इस दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। सूर्य का यह गोचर मेष, वृश्चिक और मकर जैसी राशियों के लिए धन लाभ और करियर में तरक्की लाना वाला रहेगा।
मकर संक्रांति पर 12 महीने बाद सूर्य का शनि की राशि मकर में गोचर होने जा रहा है। सूर्य 14 जनवरी 2026 को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के उत्तरायण होने से इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इसके साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएंगे और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। सूर्य के मकर राशि में गोचर से मेष, वृश्चिक और मकर सहित 5 राशियों को जबरदस्त लाभ और करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और शनि विपरीत स्वभाव के हैं, लेकिन इनके बीच पिता-पुत्र का संबंध भी है। इसके साथ ही सूर्य देव ने शनि महाराज को वरदान दिया है कि जब भी वह शनि की राशि में प्रवेश करेंगे तो सुख समृद्धि लेकर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए सूर्य का मकर राशि में गोचर कैसा रहने वाला है।

सूर्य गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के दसवें भाव में हो रहा है। ऐसे में आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। करियर में प्रगति के नए अवसर भी मिलेंगे। इस अवधि में आप जितनी मेहनत करेंगे, उतने ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में बदलाव के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। मेहनत और लगन से किए गए आपके प्रयास सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मदद करेंगे। आपके नेतृत्व क्षमताओं की सराहना होगी।
सूर्य गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के नौवें भाव में सूर्य का गोचर शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको नए अवसर मिलेंगे और विदेश यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं। इस गोचर के दौरान आपको अचल संपत्ति में निवेश से भी लाभ होने की प्रबल संभावना है। यह समय व्यवसाय का विस्तार करने और नई तकनीकों का उपयोग करने का है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है।
सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
सूर्य का मकर राशि में गोचर वृश्चिक वालों के तीसरे भाव में हो रहा है, जो कर्म का भाव है। ऐसे में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि आपको व्यापारिक निवेशों में होने वाले जोखिमों को लेकर सतर्क रहना होगा। भाई-बहनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना दिख रही है। बेवजह की बहस से दूर रहने में आपकी भलाई है। इस गोचर के दौरान अपने माता-पिता का ख्याल रखें और उनके साथ कुछ कीमती पल बिताने की कोशिश करें।
सूर्य गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि में सूर्य का गोचर लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस गोचर के प्रभाव से आपके करियर में तरक्की होगी और मान-सम्मान मिलेगा। अचल संपत्तियों में निवेश आपके लिए फलदायी रहेगा। कम समय में अधिक कमाने के शॉर्टकट से बचें। इस अवधि में बेहतर नेतृत्व क्षमता के साथ आपका पेशेवर जीवन सुखद रहेगा। हालांकि, आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान यात्रा से अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद बहुत कम है
।
सूर्य गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि के जातकों के द्वादश भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। ऐसे में कुंभ राशि वालों को विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। इसके अलावा विदेशी व्यापार के माध्यम से आपकी आय में वृद्धि के जबरदस्त योग दिख रहे हैं। इस गोचर के दौरान आप अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। नए प्रोजेक्ट्स के लिए आपको सराहना और सम्मान दोनों प्राप्त होगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।