Site icon अग्नि आलोक

आखिर आप कब करेंगे कथित भगवान के दलालों का वहिष्कार

Share

~कुमार चैतन्य 

_*ये हैं सबसे बड़े धोखेबाज, पाखंडी, ठग और लुटेरे. आप खुद को भगवान के दलाल बताने वाले इन जैसों को पूजते हैं. कब करेंगे अपने अंधत्व का इलाज आप?*_

   कथा सुनाने के बदले दसियों लाख फीस लेने वाले कहते है : धन माया है. माया सबका सफाया कर देती है. सब मोह माया छोड़कर ईश्वर में ध्यान लगाओ. धर्म को धन से जोड़ो. यानी हम हैं धर्म के ठेकेदार, तन मन धन हमें दो.

    आपको अपना ध्यान कथित भगवान में लगाने को कहने वाले इन धूर्तों का खुद का ध्यान 10 से 25 लाख (प्रति प्रोग्रम) पर टिका है।

आप देवकीनंदन से कथा करवाते हैं तो उनकी फीस 12 लाख से लेकर 15 लाख तक है। अनिरुद्धाचार्य की फीस भी 15 लाख से 20 लाख है। इसके अलावा जया किशोरी, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इत्यादि कथावाचकों से कथा करवाने के लिए कम से कम 20 से 30 लाख तक का खर्चा आना सामान्य है।

     ये प्रवचन में आपको बुद्धि देते हैं : “भौतिक सुख का त्याग कर भक्ति करो. भक्ति मे परम सुख है.” कभी देखा इनका अपना भौतिक सुख आपने?   

       _चंद सेवा कार्यों के बहाने धर्म की इंडस्ट्री चलाने वाले इन परजीवियों के पास कितनी अकूत संपत्ति है : आप अंदाजा नहीं लगा सकते. आप पर भगवान की कृपा बरसवाले वालों से आपकी स्थिति रत्ती भर नहीं बदलती. आप भाग्यलोपुप, आसमान में ताकते रहने वाले जरूर बनते हैं._

    हम आपको आँख देते हैं. अपने शिविर में निःशुल्क आपकी समस्याओं का समाधान कर, आपको परमआनंद की चाबी देते हैं. लेकिन हमें आज़माने भर की भी जहमत उठाना आपके बूते के बाहर की बात होती है. चाहें तो व्हाट्सप्प 9997741245 पर संपर्क करके हमें परख सकते हैं. (चेतना विकास मिशन)

Exit mobile version