Site icon अग्नि आलोक

फिर से

Share

खुदा करे
तुम्हें भी मोहब्बत हो

फिर से,
किसी और से नहीं
बस मुझसे ।

खुदा करे
मैं भी खफा हूं तुमसे
और तुम वफा करो
फिर से,
किसी और से नहीं
बस मुझसे।

खुदा करे
तुम भी दिल लगाओ
फिर से
किसी और से नहीं
बस मुझसे।

राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता-गांव जनयानकड़
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Exit mobile version