शशिकांत गुप्ते
गैरकानूनी कारोबार में एक चर्चित करोबार होता है तस्करी।इसे सरलतापूर्वक समझनेवाली भाषा में Smuggling कहतें हैं।इस कारोबार में सलग्न लोगों का गिरोह होता है।इस तरह के
अपराधियों के गिरोह माफिया कहतें हैं।
माफियाओं के कारोबार का बहुचर्चित नाम है Under World अपराध लोक या अपराध वर्ग भी कहतें हैं।
वैसे पौराणिक कथाओं में वर्णित Under World को अधोलोक कहा है।पृथ्वी के नीचें सात लोकों में सबसे नीचें सातवें लोक को अधोलोक कहा है।इसे पाताल लोक,और नागलोक भी कहतें हैं।
नागलोक अपराध लोक का योग्य पर्यावाची शब्द लगता है।नागलोक के नाग सम्भवतः सिर्फ फूँकार मारते होंगे।लेकिन अंडरवर्ल्ड के नाग तो देश की क़ानूनव्यवस्था और अर्थव्यवस्था को ही लील रहें हैं?
असल में इनदिनों देश की व्यापारिक कहलाने वाली फिल्म नगरी में अंडरवर्ल्ड को लेकर सियासत गर्म है।
पक्ष और विपक्ष के सियादतदान एक दूसरें पर अंडर वर्ल्ड से ताल्लुक़ात होने का आरोप लगा रहें हैं?
अंग्रेजी की एक कहावत का स्मरण होता है।Everything is fair in love,war,game and politics. मतलब प्यार,युद्ध,खेल,और राजनीति में सबकुछ जायज़ है।
वैसे अंग्रेजी शब्द fair का अर्थ साफसुथरा, सुंदर और गौरवर्ण भी होता है।
अंडरवर्ल्ड में साफसुथरे लोग कैसे हो सकतें हैं?
मुम्बई में बैठकर सियासतदान एक दूसरें पर अंडरवर्ल्ड के साथ ताल्लुक़ात मतलब Connection के आरोप लगा रहें हैं?
जब दो से तीन ग्राम हेरोइन कारण किसी रसूखदार के शहजादे पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।तो अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन के आरोप पर कानून क्यों कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा है?
जो एक दूसरें पर आरोप लगा रहें हैं।वे सियासत में महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं?
उक्त मुद्दों पर गम्भीरता से विचार करें तो अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन मतलब कोई छोटी बात नहीं है?व्यवस्था के समक्ष यह एक बहुत बड़ी चुनौती है कि, मुम्बई की जनसंख्या लगभग एक करोड़ पच्चीस लाख के करीब है,इतनी बड़ी आबादी की सुरक्षा के लिए कौन जिम्मेदार होगा?
इस प्रश्न के जेहन में उपस्थित होते ही दिमाग़ में एकदम उम्मीद जाग जाती है।अब पहले वाली सरकार नहीं है।अब तो
Minimum Government – Maximum Governance.
का नारा बुलंद करने वाली सरकार है?
शशिकांत गुप्ते इंदौर

