नई दिल्ली
इन दिनों दुनिया में ओलिंपिक का खुमार है। खेल के मैदान में और उसके बाहर इसको लेकर प्लेयर्स और दर्शकों दोनों में जुनून है, पैशन है और रोमांच भी भरपूर है, लेकिन हम आपको एक दिलचस्प बात बता रहे हैं। इस बार के ओलिंपिक में खेल के रोमांच के साथ-साथ इश्क की भी कमी नहीं है। कई ऐसी जोड़ियां हैं जो या तो शादीशुदा हैं, या एंगेज्ड हैं या फिर एक-दूसरे को रियल लाइफ में डेट कर रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही 10 खूबसूरत जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो टोक्यो ओलिंपिक 2021 में अपना हुनर बिखेर रहे हैं…
1. अतनु दास और दीपिका कुमारी
भारत की दीपिका कुमारी और अतनु दास, जिन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में जाने से कुछ ही समय पहले शादी की है। अब ओलिंपिक में भी इनसे काफी उम्मीदें हैं।
2. मेगन रेपिनोई और सू बर्ड
अमेरिका की विमेंस सॉकर टीम की मेगन रेपिनोई और विमेंस बास्केट बॉल टीम की सू बर्ड की मुलाकात रियो ओलिंपिक 2016 में हुई थी। अब दोनों एंगेज्ड हैं।
3. तारा डेविस और हनटर वुडहॉल
अमेरिका की ही विमेंस ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी तारा डेविस और मेंस ट्रैक और फील्ड पैरालंपिक के हनटर वुडहॉल।
4. लॉरा और जेसन केनी
लारा और जेसन केनी पति-पत्नी हैं। दोनों ब्रिटेन के साइकिलिस्ट हैं और साथ मिलकर अब तक 10 गोल्ड जीत चुके हैं।
5. मेगन जोंस और सेलिया क्वांसाह
मेगन जोंस और सेलिया क्वांसाह दोनों ग्रेट ब्रिटेन के रहने वाले हैं। लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और रग्बी टीम का हिस्सा हैं।
6. सैंडी मॉरिस और टाइरोन स्मिथ
अमेरिका की विमेंस ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ी सैंडी मॉरिस और बरमुडा के लॉन्ग जम्प एथलीट टाइरोन स्मिथ ने 2019 में शादी की। इस साल दोनों साथ में टोक्यो में हैं।
7. शार्लोट कैसलिक और लुईस हॉलैंड
शार्लोट कैसलिक ऑस्ट्रेलिया की विमेंस रग्बी टीम में हैं, जबकि लुईस हॉलैंड मेंस रग्बी के लिए खेलते हैं। कोविड के चलते इनकी शादी पिछले साल टल गई।
8. अनिसा उर्तेज और अमांडा चिडेस्टर
मैक्सिको की अनिसा उर्तेज और अमेरिका की अमांडा चिडेस्टर, दोनों सॉफ्टबॉल प्लेयर हैं। दोनों एंगेज्ड हैं। इस बार दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।
9. गेरेक मेनहार्ड और ली कीफर
अमेरिका की मेंस फेंसिंग टीम के गेरेक मेनहार्ड और विमेंस फेंसिंग टीम की ली कीफर शादीशुदा हैं। दोनों टोक्यो ओलिंपिक में साथ आए हैं।
10. जॉर्जिया सिमरलिंग और स्टेफनी लाबे
कनाडा की विमेंस साइक्लिंग टीम की जॉर्जिया सिमरलिंग और विमेंस सॉकर टीम की स्टेफनी लाबे रिलेशनशिप में हैं, इस बार दोनों टोक्यो ओलिंपिक में शामिल हैं।
