Site icon अग्नि आलोक

अघोरी हूं

Share

हार है न जीत है
मौत है न कोई ख़ौफ़ है
अघोरी हूं…..

ह्रास है न प्रहास है
ख़ास है न कोई आम है
अघोरी हूं……

काम है न आराम है
मान है न कोई अपमान है
अघोरी हूं……

जीवन है न मृत्यु है
पाप है न कोई पुण्य है
अघोरी हूं……

आदि है न अंत है
अंत है न कोई आदि है
अघोरी हूं……

राजीव डोगरा
(युवा कवि व लेखक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
9876777233
rajivdogra1@gmail.com
मौलिकता प्रमाण पत्र
मेरे द्वारा भेजी रचना मौलिक तथा स्वयं रचित जो कहीं से भी कॉपी पेस्ट नहीं है।

Exit mobile version