अग्नि आलोक

*साल 2026 के पहले शुक्रवार को शुभ योग का गजब संयोग*

Share

2026 की पहली 2 तारीख और शुक्रवार का दिन है. शुक्रवार का दिन बिष्णु प्रिया माता लक्ष्मी और सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र ग्रह को समर्पित है. साल के पहले शुक्रवार को चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेंगे और पश्चिम दिशा की तरह दिशा शूल लगने वाला है. साथ ही कल शुभ योग, रवि योग, ब्रह्म योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का लाभ 2 जनवरी को तुला, मकर, मीन समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले कल विचारों में सकारात्मकता रहेगी और आत्मविश्वास के साथ कार्यों को शुरू करेंगे. आइए जानते हैं साल कल का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…..

वृषभ

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले शुक्रवार को वृषभ राशि वाले सुबह से ही सकारात्मक मूड में रहेंगे और कामकाज में आत्मविश्वास भी नजर आएगा. परिवार से जुड़े किसी मामले की जिम्मेदारी आप ले सकते हैं, जिसे आप अच्छे से संभाल लेंगे. नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो काम में सफलता आगे बेहतर मौकों के दरवाजे खोल सकती है. साथ ही जल्द ही आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है. अगर दोस्तों के पास आपका धन अटका हुआ है तो कल वापस मिल सकता है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. साथ ही किसी अच्छी जगह पर निवेश करने का मौका भी मिल सकता है. कल घर में अचानक से किसी खास रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे सभी सदस्य प्रसन्न होंगे.

कर्क

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले शुक्रवार को कर्क राशि वालों को सुबह सुबह ही शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और प्रियजनों व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातक कल आमदनी में बढ़ोतरी के लिए नई नौकरी के बारे में सोच विचार कर सकते हैं और किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं. सही प्लान में पैसा इन्वेस्ट करने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और जीवनसाथी के साथ खराब रिश्ते सुधर सकते हैं. इस समय आपकी ज़िंदगी में नए बदलाव साफ दिख रहे हैं. अगर आप प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो कल पिताजी की मदद से आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिल सकता है, जहां आपकी कई बड़े लोगों से जान-पहचान होगी

तुला

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले शुक्रवार को तुला राशि वालों को माता लक्ष्मी की कृपा से धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा. बिजनेस में अच्छी तरक्की के संयोग बनेंगे और आपकी कई इच्छाएं कल पूरी होने के योग बन रहे हैं. माता लक्ष्मी की कृपा से आपकी सेहत एकदम अच्छी रहेगी और हर कार्य में पूरी तरह एक्टिव नजर आएंगे. सहकर्मियों और परिवार के प्रति अपने व्यवहार को विनम्र रखने के प्रयास सफल हो सकते हैं. लोग आपके काम करने के तरीके से आकर्षित हो सकते हैं. कल कई लाभ होने से भगवान पर आपको विश्वास बढ़ेगा और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं. दूसरों पर निर्भरता कम करें, जो काम लंबे समय से पेंडिंग थे, वे अब पूरे हो सकते हैं.

मकर

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले शुक्रवार को मकर राशि वालों के घर के कई अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं और समय के साथ आगे बढ़ने से आप तरक्की की ओर बढ़ेंगे. अतीत की सुखद यादें आपका मूड अच्छा कर सकती हैं. झगड़ों के मामले में दूसरे व्यक्ति पर प्रतिक्रिया देने से बचें. बेकार की बातों में दिलचस्पी ना लें, क्योंकि वे समय बर्बाद करती हैं और लक्ष्यों से भटकाती हैं. एक नया रोमांटिक रिश्ता गलतफहमियों के साथ शुरू हो सकता है, लेकिन स्पष्टता रिश्ते में मिठास लाएगी और एक दूसरे के प्रति समझदारी भी बढ़ेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की नौकरी में बदलाव हो सकता है और आप नई जगह जा सकते हैं, जहां आपकी सैलरी भी बढ़ेग. आप आखिरकार लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं.

मीन

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले शुक्रवार को मीन राशि वालों के हाथों में कई बड़ी चीज लग सकती है, जिससे काफी खुश नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है या फिर आप वहां काफी पॉपुलर हो सकते हैं. अपनी समस्याएं परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ शेयर करें, उनकी सलाह आपको मुश्किलों से बाहर निकाल सकती है. सिर्फ किस्मत पर निर्भर ना रहें, अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें. पॉज़िटिव सोच जिंदगी में बदलाव ला सकती है और आध्यात्मिक जीवन की ओर झुकाव बढ़ सकता है. आप सही समय पर सही फैसले ले पाएंगे, जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ होगा. प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक झगड़े सुलझ सकते हैं, जिससे सभी को राहत मिलेगी.

Exit mobile version