Site icon अग्नि आलोक

BJP कार्यकर्ताओं ने फिर बगावती तेवर दिखाए,के खिलाफ मोर्चा खोला

Share

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इंदौर में विधानसभा सीट नंबर 5 के BJP कार्यकर्ताओं ने फिर बगावती तेवर दिखाए हैं। पदाधिकारियों ने खून से अंगूठा निशान लगाकर हाईकमान को चिट्‌ठी भेजकर उपेक्षा के आरोप लगाए। दावा किया है कि नेता क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं से जानकारी नहीं लेते हैं, न ही उन्हें कुछ जानकारी देते हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो इस बार विधानसभा सीट नंबर 5 जीत पाना मुश्किल हो जाएगा।

, भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि कार्यक्रमों से संबंधित सूचना देना नगर मंडल अध्यक्ष का काम है। मामले में नगर मंडल की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। यह स्थिति तब है जब गृहमंत्री अमित शाह ने कुछ दिन पहले इंदौर में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की सभा ली और कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताया है। ताजा चिट्‌ठी के बाद लोकल BJP नेता हरकत में आ गए हैं।

इन कार्यकर्ताओं ने लिखा पत्र

भाजपा बूथ शक्ति केंद्र क्रमांक 5 के अध्यक्ष राजा कोठारी, सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल के पिछड़ा मोर्चा महामंत्री आकाश राठौर, उपाध्यक्ष अश्विन उज्जैकर और किसान मोर्चा के नगर कार्यकारिणी सदस्य राजेश जोशी आदि ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश वियजवर्गीय, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित मप्र संगठन मंत्री हितानंद शर्मा को यह पत्र लिखा है। पूरे मामले को लेकर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे से बात चर्चा हो पाई।

इंदौर बीजेपी पदाधिकारियों ने खून से अंगूठे का निशान लगाकर हाईकमान को चिट्‌ठी भेजी और उपेक्षा के आरोप लगाए।

कार्यकर्ता बोले- इस बार विधानसभा 5 में चुनाव जीतना मुश्किल

भाजपा बूथ शक्ति केंद्र क्रमांक 5 के अध्यक्ष राजा कोठारी का कहना है कि,भाजपा क्षेत्र क्रमांक 5 के पुराने कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी हो रही है। इससे वह नाराज होकर घर बैठ चुके हैं। 2 से 3 महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो पार्टी को नुकसान भुगतना पड़ सकता है। पिछले दिनों विधानसभा 5 में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसकी सूचना मौखिक रूप से भी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को नहीं मिली।

विधायक पिछले 5 साल में क्षेत्र के एक भी कार्यकर्ता से न तो मुलाकात किए और न ही उनसे बात करते हैं। इससे दुखी होकर आलाकमान को यह पत्र लिखना पड़ा है। ताकि कार्यकर्ताओं के दुख को वो समझे और देखें की आखिर दिक्कतें कहा हैं।

इंदौर में गृहमंत्री बोले थे- कार्यकर्ता जिताएंगे चुनाव

इससे पहले, इंदौर में ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी बिगुल फूंकते हुए 30 जुलाई को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मंच पर बैठे नेता सुन लें, कार्यकर्ता ही चुनाव जिताएंगे। हर जगह संगठनात्मक तैयारी की जाए। मैं खुद इसकी जानकारी लूंगा लेकिन बीजेपी के विधानसभा 5 के कार्यकर्ताओं ने जो चिट्ठी लगी है, उसने सबको हैरत में डाल दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…

Exit mobile version