Met Gala 2025: मेट गाला 2025 का आयोजन बीती शाम न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला रेड कार्पेट के साथ हो चुका है. ‘फैशन का ऑस्कर’ कहे जाने वाला मेट गाला इस बार बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा. जहां बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने धमाकेदार डेब्यू किया. तो वहीं दूसरी ओर प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी ने भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है. साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी अदाओं से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. हालांकि इस आयोजन में सबसे अलग अंदाज में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को देखा गया है. उन्होंने अपने लुक से लाइमलाइचट चुरा ली. ऐसे में आइए यहां देखें इंडियन सेलेब्स ने किस तरह से मेट गाला 2025 की रौनक बढ़ाई.
कांटे की टक्कर देती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
मेट गाला के रेड कार्पेट पर वॉक करना देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा के लिए बिल्कुल भी नया नहीं हैं. इससे पहले एक्ट्रेस 4 बार मेट गाला के रेड कार्पेट की शान बढ़ा चुकी हैं. अपने यूनिक लुक्स से वो सभी को कांटे की टक्कर देती नजर आ रही है. प्रियंका चोपड़ा ने न केवल पांचवीं बार मेट गाला 2025 में शानदार वापसी की बल्कि वो एक बार फिर से अपने पति निक जोनस के साथ भी दिखीं. अगर बात करें उनके लुक की तो प्रियंका ने व्हाइट कलर का आउटफिट चुना जिसपर ब्लैक कलर के पोल्का डॉट्स बने हुए है. वहीं प्रियंका के साथ मैचिंग करते हुए निक जोनस ने भी ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन चुना. दोनों एक साथ बेहतरीन लग रहे थे.
कियारा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. इसी बीच मेट गाला 2025 में पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं. उनकी ड्रेस ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने अपने मेट गाला डेब्यू में टेलर्ड फॉर यू’ थीम पर बेस्ड कॉस्ट्यूम पहना था. ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन को गोल्डन ब्रालेट के साथ पेयर किया था. हालांकि, ब्रालेट के साथ एक छोटा सा हार्ट भी था, जो चेन से कनेक्टेड था. लोग उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वो पति सिद्धार्थ के साथ इस खास मौके के लिए यहां पहुंची हैं.
किंग खान का दिखा धमाकेदार डेब्यू
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का मेट गाला 2025 में धमाकेदार डेब्यू देखने को मिला. जहां वो एकदम गैंगस्टा वाइब में दिखा दिए. डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट में शाहरुख खान काफी हैंडसम लग रहे थे. किंग खान की तस्वीरों पर खुद आलिया भट्ट ने भी लीजेंड लिखते हुए कमेंट किया है. इन तस्वीरों में शाहरुख खान एकदम बैडी लुक में छा गए. उन्होंने ब्लैक आउटफिट और गले में K नाम का पैंडेंट पहना हुआ है. जिसे लोग देखकर बोले-किंग वाली ही बात है सच में. प्लीटेन साटन कमरबंद, क्रेप टी साइन सिल्क शर्ट और सुपरफाइन ट्राउजर कैरी किया है. साथ ही उन्होंने हाथों में कई सारी रिंग्स पहनी हुई हैं.
मेट गाला 2025 में पंजाबी सिंगर ने चुराई लाइमलाइट
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी जबरदस्त तरीके से मेट गाला 2025 डेब्यू किया. उनके रॉयल लुक को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है. गोल्डन और ऑफ व्हाइट आउटफिट में दिलजीत काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. दिलजीत के आउटफिट के बैक पर गुरमुखी एल्फाबेट्स लिखे हुए हैं जोकि उनके लुक को और भी ग्राउंडेड लुक दे रहा है. मेट गाला के रेड कार्पेट पर आकर दिलजीत ने मूंछें तानकर जमकर पोज दिए.
मेटा गाला 2025 में पहुंचे मनीष मल्होत्रा
भारतीय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी मेट गाला 2025 में शानदार एंट्री ली. ऑल ब्लैक लुक में मनीष काफी स्टाइलिश नजर आए. मनीष के सूट पर लगे गोल्ड और सिल्वर की कढ़ाई ने हर किसी का दिल जीता.
ईशा अंबानी ने दिखाया जलवा
ईशा अंबानी ने भी मेट गाला के रेड कार्पेट पर स्टाइलिश एंट्री मारी. ईशा का लुख देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. ईशा ने इस लुक के जरिए कई विदेशी सेलेब्स को मात दी है.

