Site icon अग्नि आलोक

पर गाँव भर के चेहरे पर पुती उदासी के लिए क्या भेजूँगा ?

Share

छोटे भाई की बेटी के

उलझे बालों के लिए

शैम्पू की शीशी भेजूँगा

अम्मा के घुटनों के दर्द के लिए

होम्योपैथी की दवा

सोहन के बेटे के लिएफ़ीस के पैसे और किताबें

वीरू के लिए भेजूँगा

अपनी पुरानी क़मीज़ेंपतलूनें और जूते

पर गाँव भर के चेहरे पर पुती

उदासी के लिए क्या भेजूँगा ?

कैसे सवारूँगा गाँव के लोगों की ज़िंदगानी ?

कैसे जुटाऊँगा सूखे खेतों के लिए पानी ?

साभार-हरभगवान चावला,सिरसा,हरियाणा,संपर्क-93545 45440       

  संकलन-निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद,

Exit mobile version