धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. आमतौर पर लोग सोने की चीजें ज्यादा खरीदते हैं. लेकिन इस वक्त सोने के दाम काफी हाई हैं. ऐसे में चांदी खरीदना ही एक स्मार्ट तरीका है. तो चलिए आपको कुछ बजट फ्रेंडली सिल्वर की चीजें बताते हैं, जिन्हें आप इस धनतेरस खरीद सकते हैं.अगर आपका बजट काफी कम है तो आप धनतेरस पर चांदी का छल्ला खरीद सकते हैं. ये छल्ला 1000 रुपये से भी कम कीमत पर मिल जाएगा. कम बजट में काम भी हो जाएगा और आप इसे रोजाना पहन भी सकती हैं.
*धनतेरस पर चांदी खरीदना ही एक स्मार्ट तरीका,कम बजट में हो जाएगा काम*

