सुसंस्कृति परिहार
बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच कोलकाता के कोकीन कांड में अलीपुर कोर्ट ने बीजेपी की युवानेत्री पामेला गोस्वामी को 25 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. बीजेपी की युवा नेता पामेला गोस्वामी को कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का यह भी कहना है कि वह काफ़ी समय से पामेला की गतिविधियों पर नज़र रख रही थी । पुलिस ने शुक्रवार को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से पामेला गोस्वामी से कोकीन बरामद कर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पामेला गोस्वामी के बैग और कार के दूसरे हिस्सों से करीब 100 ग्राम कोकीन बरामद की गई।जिसकी कीमत तकरीबन दस लाख होती है ।पामेला के साथकार में मौजूद उसके दोस्त प्रवीर डे को भी गिरफ्तार किया गया है।
केंद्रीय सुरक्षाबल की मौजदूगी में बंगाल पुलिस ने पामेला को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पामेला को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट जाने के दौरान मीडिया के कैमरों को देखकर उन्होंने बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के करीबी राकेश सिंह पर बड़ा आरोप लगाया. पामेला ने आरोप लगाया कि ये पूरी साजिश राकेश सिंह की है. राकेश सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इस मामले में सीआईडी से जांच होनी चाहिए।उधर राकेश सिंह ने कहा है कि यदि उनका इस घटना में नाम आता है तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। पहले तो यह माना जा रहा था कि शायद तृणमूल की यह हरकत हो सकती है । लेकिन जब पामेला का यह वीडियो वायरल हुआ तो बी जे पी की तो माने भद पिट गई। सब कुछ साफ़ हो गया ।
उधर भाजपा भक्तों पर कोई असर नज़र नहीं आ रहा है उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी सरकार इसे लीगल कर देगी ।ये कोई बड़ी बात नहीं ।100g कोकेन’.. पामेला की गिरफ्तारी पर ट्विटर यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं । मीडिया पर भी तंज कसे जा रहे हैं जब पूरा मीडिया रिया चक्रवर्ती को ड्ग मामले में किस कदर सामने ला रहा था और रिया परिवार को परेशान कर डाला था, वही मीडिया आज भाजपा नेत्री के रंगे हाथ पकड़े जाने पर मौन है।
बहरहाल, इस घटना का दूर तक असर जायेगा यदि पामेला किसी लालच में ना आकर अपनी बात पर कायम रहती हैं । कोकीन मामला बहुत संगीन मामला है यदि वे अपने बयान में इस बात को दर्ज करा पाती हैं तो तय है कि यह मध्यप्रदेश बी जे पी के बड़े नेताओं पर भारी पड़ सकती है और बंगाल में भाजपा के बढ़ते ग्राफ में काफी नीचे उतार सकती है ।

