Site icon अग्नि आलोक

गलवान घाटी में चीन को मुंहतोड़ जवाब देने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र मिलेगा

Share

नई दिल्ली

जून 2020 चीन के खिलाफ लद्दाख के गलवान घाटी में हुई झड़प में शहीद होने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत सेना के दूसरे सबसे बड़े सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 26 जनवरी को मरणोपरांत कर्नल संतोष बाबू को दिया जाएगा।

पुलवामा के शहीद ASI मोहन लाल ​​​​को गैलेंट्री अवॉर्ड
पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए ASI मोहन लाल को इस साल गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मोहन लाल ने ही IED लगी कार की पहचान की थी। साथ ही फौरन मोर्चा संभालते हुए आतंकियों पर गोलीबार शुरू कर दी थी।

946 जवानों को अलग-अलग सेवा के लिए सम्मान
कुल 2 जवानों को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री, 205 जवानों को पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री, 89 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और 650 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें CRPF के 131 और BSF के 71 जवान शामिल हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर से 71, उत्तरप्रदेश से 87 और महाराष्ट्र से 57 जवान हैं।

गलवान में हमारे 20 जवान शहीद हुए थे, चीन के 40 से ज्यादा मारे गए
जून 2020 में लद्दाख के गलवान घाटी में चीन की सेना से 16 बिहार रेजीमेंट के जवान भिड़ गए थे। दरअसल, चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए थे, जिन्हें हमारे जवानों ने खदेड़ दिया था। इस दौरान हाथापाई से शुरू हुआ विवाद हिंसा तक पहुंच गया। इस घटना में हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे, वहीं चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों को हमारे बहादूर जवानों ने मार गराया था। तब यहां के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू ही थे। हालांक चीन ने आज तक अपने मृत सैनिकों के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया।

Exit mobile version