Site icon अग्नि आलोक

आमजन का Suffer और*राज”अ”नीति यात्रा?

Share

शशिकांत गुप्ते

यात्रा के पर्यायवाची शब्द सैर, देशाटन, देशभ्रमण, पर्यटन, विहार, सफ़र, दौरा, और गमन।
राजनीति का यात्रा से समन्वय हो गया है।
राजनैतिक यात्रा का उद्देश्य “नीति” विहीन “राज” होता है।
तीर्थ यात्रा का उद्देश्य, तीर्थ स्थानों पर विराजित भगवान के दर्शन कर अपने पापों से मुक्त होने की लालसा ही तो होता है।
इसी तरह राजनैतिक यात्रा भी निःस्वार्थ भावना से की ही नहीं जाती है।
प्रायः तीर्थ यात्रा स्वयं के व्यय की जाती है। धर्म और राजनीति का आपस में तालमेल की जगह घालमेल होने से तीर्थ यात्रा राजनैतिक व्यवस्था द्वारा मुफ्त में करवाई जाती है।
राजनैतिक यात्रा के व्यय पर प्रश्न उपस्थित करना व्यर्थ है। इस प्रश्न का उत्तर गोपनीय ही रहेगा?
राजनीति में लिप्त जब भी कोई प्रगति,या कोई विकास यात्रा पर निकल पड़ता है,तब वह यात्रा के मार्ग पर कथित उपलब्धियों के बैनर और पोस्टरों से घिर जाता है।
इसलिए प्रगति और विकास को रास्ते पर खड्डे दिखाई नहीं देते हैं? उन्हें ज्ञात ही नहीं होता है,बेरोजगारों की संख्या में वृद्धि का क्या कारण है?
देश का युवा अवसाद में जाकर स्वयं की इहलील स्वयं ही समाप्त कर परलोक पहुंच रहा है?
कोई मानसिक विक्षिप्त, किसी शिक्षा संस्था की प्राचार्या का जीवित अस्वस्था में दहन कर रहा है?
प्रगति और विकास इस बात की भी सुध नहीं है कि, आमजन तो बेचारा अंग्रेजी का
Suffer ही करता रहता है!
अंग्रेजी के suffer शब्द का अर्थ कष्ट सहना,भुगतना, सहना और अनेक प्रकार के दुःख झेलना।
प्रायः आमजन भुगतता ही है। राजनेता हमेशा उपभोग ही करता है।
सभी को यह बात गांठ बांधकर रखना चाहिए।
एक सफ़र वो है जिस में
पाँव नहीं दिल थकता है

(शायर अहमद फ़राज़)

शशिकांत गुप्ते इंदौर

Exit mobile version