Site icon अग्नि आलोक

*कॉमन सेक्स इंजरी : कारण और उपचार*

Share

          ~ डॉ. प्रिया 

पीएलओएस वन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक़ : सेक्स सबसे बेहतरीन वर्कआउट है। औसतन 35 मिनट तक चलने वाले किसी भी सेक्स सेशन में महिलाओं में लगभग 69.1 कैलोरी जलती है। स्वस्थ सेक्स किसी भी एक्सेर्साइज़ से अधिक कैलोरी बर्न करता है।

     स्वाभाविक है कि जैसे वर्कआउट करते वक़्त इंजरी हो जाती है, वैसे ही सेक्स करते वक़्त भी आप कुछ अनजानी चोटों का शिकार हो सकते हैं।

     सेक्स करते वक़्त अगर आपको कोई शारीरिक क्षति पहुंचती है या शारीरिक संबंध बनाते वक़्त आप किसी परेशानी का अनुभव करते हैं, तो उसे सेक्स इंजरी कहते हैं।

     सेक्स करते समय इंजरी होना आम बात है। कभी आप कोई नई पोज़िशन ट्राई करते हैं और उसके कारण आपके पैर में मोच आ जाती है या आपके गर्दन में खिंचाव आ जाता है, तब भी आपको सेक्स इंजरी ही होती है।

*1. वेजाइनल टीयरिंग :*

      ज्यादा उग्र सेक्स से वेजाइनल टीयरिंग का खतरा बहुत बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देने के कारण होने वाली वेजाइनल टीयरिंग एक अलग बात है, लेकिन ल्युब्रिकेशन की कमी और फ़ोर्सफुल पेनिट्रेशन के कारण भी वेजाइनल टीयरिंग हो सकती है।

*2. अन्य अंगों पर चोट :*

काफी पैशनेटली सेक्स करने से शरीर के कई अंगों जैसे हाथ, पैर और ब्रेस्ट में चोट लग सकती है।  सेक्स के दौरान लगने वाली ये चोट काफी लंबे समय तक रह सकती है और इससे आप काफी परेशान हो सकते हैं।

*3. ब्रेस्ट इंजरी :*

   सेक्स के दौरान ब्रेस्ट में इंजरी हो सकती है। जब आपका पार्टनर पैशनेटली सेक्स करता है तब वो आपके ब्रेस्ट को भी टच करता है।

   अगर पशु या हैवान की तरह उग्र रूप से स्तन टच किया जाता है, उसे दबाया – मसला जाता तो ब्रेस्ट में इंजरी हो सकती है।

*4. मांसपेशियों में खिंचाव :*

     सेक्स में अलग-अलग पोज़िशन्स ट्राई करते वक़्त मांसपेशियों में मोंच आना या खिंचाव होना भी एक सेक्स इंजरी है।

   इससे बचाव के लिए आपको ध्यान रखना चाहिए और जो भी पोजीशन ट्राई करें उसपर अच्छे से रिसर्च भी कर लेनी चाहिए।

*5. एलर्जी :*

     अक्सर सेक्स के दौरान कई महिलाएं ऐसी भी होती है जिन्हें लेटेक्स कंडोम से एलर्जी होती है। ऐसे में बाजार में मिलने वाले नॉन-लेटेक्स कंडोम आपका विकल्प बन सकते है।

    अगर आपको ऐसे किसी भी सेक्स प्रोडक्ट से एलर्जी हो तो अपने पार्टनर को बताएं, ताकि आगे से वे सतर्क रहें।

*6. पेनिस इंजरी :*

      यह समस्या अक्सर आती है. योनि की तरह पेनिस में भी कोई हड्डी नहीं होती. नसे में या ड्रग्स के प्रभाव मे पेनिस का बेतुका इस्तेमाल किया जाता है, तो वह चोटिल हो जाता है.

   गुदा सेक्स मे भी पेनिस इंज़री का डर रहता है. स्त्री के मुंह मे उसकी मर्ज़ी के बिना लिंग घुसेड़ना या मुख मैथुन मे अति करना भी भारी पड़ सकता. नहीं चाहकर भी स्त्री अगर दाँत चुभा दी तो मरी नानी भी याद आ जाती है.

   मूठ मारना भी पेनिस इंजरी का कारण बनता है.

*कैसे करें सेक्स इंजरी का उपचार :*

    अगर आपको सेक्स के दौरान इंजरी हो गई है तो सबसे पहले अपनी चोट को देखें और उसके हिसाब से सही उपचार लें। उपचार लेने में देरी होने से आपको काफी जटिल स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है। अगर आपको इंजरी हुई है तो :

*1. तुरंत दें चोट पर ध्यान :*

    अगर सेक्स करते वक़्त आपको भी इंजरी हुई है या आपको कुछ असहनीय दर्द महसूस हो रहा है तो उसमें ‘कम्फर्टेबल’ न हो, बल्कि तुरंत रुक कर चोट को देखें। अगर चोट ज्यादा गंभीर है तो तुरंत उससे जुड़े उपचार करना शुरू करें।

*2. पार्टनर को बताएं :*

     सेक्स करते वक़्त आपको लग रहा है कि आप चोटिल हो गए हैं तो सबसे पहले अपने पार्टनर को बताएं और उन्हें रोकें। अपने पार्टनर से हेल्प लें क्योंकि ऐसे समय में वे ही आपकी मदद सही ढंग से कर पाएंगे।

*3. सिकाई :*

     अगर आपके किसी अंग जैसे हाथ,पैर में चोट लग गई हो या मांसपेशियों में खिंचाव आ गया हो तो आप सिकाई कर सकती हैं।

    ऐसा करने से कुछ हद तक आपको आराम मिल सकता है।

*4. फर्स्ट एड का उपयोग :*

    सेक्स के दौरान अगर आपके कोई कट लग गया हो या कोई साधारण सी चोट लग गई हो तो आप खुद फर्स्ट एड का प्रयोग भी कर सकतीं हैं।

*5. डॉक्टर से संपर्क :*

     अगर आपको लग रहा है कि सेक्स के दौरान आपको काफी ज्यादा गहरी चोट लग गई है या किसी भी कारणवश आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से कंसल्ट करें।

     डॉक्टर आपकी स्थिति देख कर आपको उपचार के सही तरीके बताएंगे।

Exit mobile version