Site icon अग्नि आलोक

फर्क

Share

जमीन और आसमान में
फर्क होता है।
झूठ और सच में
फर्क होता है।
मोहब्बत और नफरत में
फर्क होता है।
अपने और पराये में
फर्क होता है।
जीत और हार में
फर्क होता है।
दिमाग और दिल में
फर्क होता है।
जायज और नाजायज में
फर्क होता है।
हकीकत और कल्पना में
फर्क होता है।
गुरु और शिष्य में
फर्क होता है।
जीवन और मृत्यु में
फर्क होता।
आदि और अंत में
फर्क होता है।

डॉ.राजीव डोगरा
(युवा कवि व लेखक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Exit mobile version