Site icon अग्नि आलोक

किसी एक के गलत होने पर  सबको गलत घोषित करने की कोशिश ना करें

Share

आबिद खान गुड्डू

भारतीय समाज में यही  तो विचित्र स्थिति है कि किसी एक उदाहरण से पूरी जाति या समुदाय को ठीक उसी तरह का घोषित कर दिया जाता है  । किसी की बीवी सिविल सर्विस में जाकर अपने सफाई कर्मचारी पति को छोड़ देती है तो इसका मतलब यह नहीं कि सब औरतें ऐसी ही होगी । आस पास नजर घुमाओगे तो पता चलेगा कि बहुत से पुरुषों की जिंदगी बहुत शानदार ढंग के कट रही है क्योंकि उनकी बीवी सरकारी नौकरी में है , बढ़िया रॉयल इनफील्ड  पर सफर करते हैं और गाड़ी की ए.सी. कभी बन्द नहीं होती , चश्मा कभी उतरता नहीं , और हर साल बढ़िया अच्छी जगह घूमने भी जाते हैं जिसमें पति-पत्नी बड़े खुश नजर आते हैं । हर औरत बेवफा नहीं होती , हम उसी समाज में जी रहे हैं जहां औरत को देवी का दर्जा प्राप्त है , असल में देवी कहलाने जैसें  कार्य करके दिखाएं हैं , समाज में घूमने फिरने वाले इंसान उसी औरत के पैदा किए हुए हैं  , परिस्थियां हर बार एक समान नहीं रहती । परिवार  को चलाने वाला मेहनती पुरुष कई बार अपने बच्चों औऱ बीवी की जिंदगी जहन्नुम बना देता हैं , तो वहीं दूसरी ओर तकरीबन पुरुष पूरी जिंदगी खुद का पेट खाली रखकर अपनी बीवी और बच्चों के लिए मेहनत करता है । घर जहां गृहिणी के बगैर खण्डर है तो वहीं  एक पुरुष के बगैर औरत की जिंदगी भी खत्म है , किसी विधवा से पूछें कि उसकी जिंदगी में उसके पति की क्या अहमियत थी , तो किसी मर्द को पूछें कि उसकी बीवी के इंतकाल के बाद या उसकी बीवी  के बगैर उसकी जिंदगी क्या है ? औरत प्रेम का दूसरा नाम है , तो वहीं प्रेम की परिभाषा देने के लिए मर्द का होना आवश्यक है । अपवाद होते हैं , अपवादों के बगैर जिंदगी शून्य है  , समाज सन्तुलन बनाए हुए हैं ,इसे बने रहने दीजिए , किसी एक औरत या मर्द के गलत होने पर  सबको गलत घोषित करने की कोशिश ना करें , यहां तक कि हमें तो यह भी हक़ नहीं है कि कौन गलत है और कौन सही , आम तौर पर जो दिखता है वैसा होता नहीं है ।

Exit mobile version