साल 2004 में एक फिल्म रिलीज हुई और सुपरहिट रही। फिल्म में डबल मीनिंग जोक्स, अश्लील कॉमेडी और सतही कहानी देखने को मिली थी। पहला ही पार्ट सुपरहिट होने के बाद इस फिल्म ने सीक्वल्स की झड़ी लगा दी और अब तक 3 बार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। अब इसी फिल्म का चौथा पार्ट भी रिलीज के लिए तैयार है। करीब 20 साल के अंतराल में आने वाली ये तीनों फिल्में खूब पसंद की गई हैं और चौथे पार्ट का भी इंतजार है। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘मस्ती’ की।
कॉमेडी के मामले में हिट थी फिल्म
साल 2004 में रिलीज हुआ पहला पार्ट इंदर कुमार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख लीड रोल में दिखे थे। साथ ही अजय देवगन ने भी इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में दमदार कॉमेडी देखने को मिली थी और लोगों को इसके डबल मीनिंग जोक्स भी काफी एंटरटेनिंग लगी थी। फिल्म की कहानी 3 युवाओं प्रेम चावला, मीत मेहता और रोहित सक्सेना की है जो अपनी शादी से खुश नहीं रहते। तीनों मिलकर फिर अफेयर का प्लान करते हैं और एक हत्या के फेर में उलझ जाते हैं। इस हत्या की जांच करते हैं अजय देवगन। फिल्म खूब पसंद की गई थी। 12 करोड़ रुपयों में बनी ये फिल्म 34 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी।
हिट रहा था दूसरा पार्ट
इस फिल्म के बाद मेकर्स ने साल 2013 में इसका सीक्वल बनाया और नाम दिया ग्रांड मस्ती। फिल्म में रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी एक बार फिर धमाल मचाते नजर आई थी। इस फिल्म की कहानी भले ही सतही थी लेकिन इसके जोक्स लोगों को बहुत पसंद आए थे। ये फिल्म भी हिट रही थी। इसके बाद मेकर्स ने इसका तीसरा पार्ट ग्रेट ग्रांड मस्ती बनाया था और 2016 में इसे रिलीज किया था। ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी। अब मेकर्स ने इसका चौथा पार्ट भी तैयार कर दिया है। मस्ती-4 का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है और जल्द ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस हो जाएगी। अब देखना होगा कि क्या इसका चौथा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पाता है या नहीं।

