अग्नि आलोक

इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए पीएं चुकंदर की छाछ

Share

        पुष्पा गुप्ता 

डिहाइड्रेशन से गट हेल्थ प्रभावित होते है। हेल्दी ड्रिक्स की मदद से पाचनतंत्र को उचित बनाए रखना आसान हो जाता है। पाचन को मज़बूत बनाने के लिए बीटरूट यानि चुकंदर से तैयार बीटरूट बटर मिल्क एक टेस्टी और हेल्दी पेय पदार्थ है। इससे शरीर को ढ़ेरों पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है।

     इस लो कैलोरी ड्रिंक का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स की प्राप्ति होती है। इससे पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही शरीर में निर्जलीकरण का खतरा कम होने लगता है।

      पोषक तत्वों के एबजॉर्बशन को बढ़ाने वाले इस पेय पदार्थ से शरीर एक्टिव और हेल्दी रहता है। साथ ही वेटलॉस में भी मदद मिलती है।

*1. इम्यून सिस्टम बूस्टर* 

प्रोबायोटिक्स से भरपूर बटर मिल्क में चुकंदर की गुडनेस मिलने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंटस की प्राप्ति होती है। इससे शरीर में मौजूद संक्रमण से राहत मिलती है और शरीर एक्टिव बन जाता है। चुकंदर में मौजूउ विटामिन सी की मात्रा इंफेक्शन और एलर्जी से भी राहत दिलाती है।

*2. ब्लड प्रेशर नियंत्रक :*

चुकंदर से तैयार छाछ का सेवन करने से शरीर को नाइट्रेट की प्राप्ति होती है, जो शरीर में पहुंचकर नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाती है। इससे ब्लडवेसल्स को आराम मिलता है और ब्लड का सर्कुलेशन उचित बना रहता है। इससे शरीर को पोटेशियम और कैल्शियम की भी प्राप्ति होती है।

*3. गट हेल्थ :*

यूएसडीए के अनुसार 1 कप बीटरूट में 3.4 ग्राम फाइबर की प्राप्ति होती है। इसका सेवन करने से आंत में गुड बैक्टीरिया कोबढ़ाकर डाइजेशन को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसके सवेन से कब्ज से राहत मिलती है और बॉवल मूवमेंट नियमित बना रहता है। साथ ही कोलन कैंसर, हदय रोगों और डायबिटीज का जोखिम कम हो जाता है।

*4. वेटलॉस :*

शरीर में कैलोरीज की मात्रा एकत्रित होने से मोटापे का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चुकंदर से तैयार छाछ में डाइटरी फाइबर, विटामिन और मिनरल की मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन के बाद देर तक भूख नहीं लगती है और हेल्दी वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। इस लो कैलोरी पेय पदार्थ के सेवन से शरीर हेल्दी और एक्टिव रहता है।

*5. शरीर को रखे हाइड्रेट :*

ठंड के दिनों में अक्सर प्यास कम लगने लगती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए चुकंदर बटर मिल्क बेहतरीन विकल्प है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है। साथ ही निर्जलीकरण के खतरे से भी बचा जा सकता है। सप्ताह में2 से 3 बार इस पेय पदार्थ का सेवन फायदेमंद साबित होता है। इससे शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट और ढ़ेर सारे एंटीऑक्सीडेंटस की प्राप्ति होती है।

बीटरूट बटरमिल्क रेसिपी बनाने के लिए हमें चाहिए :

चुकंदर 1 कप

दही 2 कप

पुदीना पत्ती 1/2 कप

अदरक 1 इंच

धनिया पाउडर 1/2 चम्मच

काली मिर्च 1 चुटकी

पानी आवश्यकतानुसार

नमक स्वादानुसार.

    सबसे पहले चुकंदर को धोकर एक खुले बर्तन में 10 से 15 मिन्अ के लिए पानी डालकर गैस पर पकने के निए रख दें।

मुलायम होने के बाद उसे छील लें और फिर उसे टुकड़ों में काटकर ब्लैंडर में डाल दें। साथ में धनिया और कटे हुए अदरक को डालकर ब्लैंड करें।

अब उसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं और साथ में धनिया पाउडर और नमक डालकर दोबारा से चलाएं और जूस तैयार करें।

जूस तैयार होने के बाद उसे छलनी से छालकर बर्तन में निकालें और उसमें दही को डालकर ब्लैंड कर दें।

दूसरी ओर एक पैन में तेल गर्म करके उसमें राई और कड़ी पत्ता डालें और पकने के बाद तैयार लस्सी में एड कर दें।

अब गिलास में लस्सी निकालकर उसे पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।

Exit mobile version