Site icon अग्नि आलोक

 दुनिया के पांच सबसे लंबे रेल रूट

Share

आज भी दुनिया में कई ऐसे रूट हैं जिन पर चलने में बुलेट के भी पसीने छूटना तय है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे लंबे रेल रूट्स की। क्षेत्रफल की दृष्टि से अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा देश है। जाहिर है कि दुनिया का सबसे लंबा रेल रूट भी उसी देश में है। जानिए और किन-किन देशों में हैं दुनिया के सबसे लंबे रेल रूट्स…

ट्रांस-साइबेरियन रेलवे

दुनिया का सबसे बड़ा रेल रूट रूस में है। यह देश की राजधानी मॉस्को को पूर्वी शहर व्लॉडीवोस्तोक से जोड़ता है। 9,259 किमी लंबे इस रूट पर यात्रा पूरी करने में सात दिन का समय लगता है। अगर भारत की वंदे भारत को 160 किमी की पूरी रफ्तार से चलाया जाए तो इस रूट पर यात्रा करने में करीब 58 घंटे का समय लगेगा। इसी तरह 400 किमी की रफ्तार से चलने वाली बुलेट ट्रेन को भी यह यात्रा पूरी करने में करीब एक दिन लगेगा।

​टोरंटो टू वैंकूवर

दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रेट रूट कनाडा में है। यह टोरंटो के वैंकूवर से जोड़ता है। इस रूट की लंबाई 4,466 किमी है। आधिकारिक रूप से इस यात्रा को पूरा होने में चार दिन का समय लगता है। इस ट्रेन से प्रकृति के शानदार नजारे दिखते हैं। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन का न्यूनतम किराया 529 डॉलर है। कनाडा क्षेत्रफल के लिहाज से रूस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इस रूट पर बुलेट ट्रेन को 11 घंटे से अधिक समय लगेगा जबकि वंदे भारत फुल स्पीड से एक दिन में यह सफर तय कर सकती है।

​शंघाई टू ल्हासा

​दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेल रूट चीन में है। यह शंघाई को तिब्बत के ल्हासा से जोड़ता है। इसकी लंबाई 4,373 किमी है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन No. Z164 यात्रा पूरी करने में ट्रेन 46 घंटे 44 मिनट यानी करीब दो दिन का समय लेती है। यह रोज शंघाई रेलवे स्टेशन से रात 08.02 बजे निकलती है और दो दिन बाद शाम 06.46 बजे ल्हासा पहुंचती है। इस रूट पर भी बुलेट को आधा दिन लग जाएगा।

​सिडनी टू पर्थ

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का रेल रूट है। सिडनी से पर्थ को जोड़ने वाला यह रूट 4,352 किमी लंबा है। इस रूट पर इंडियन पैसिफिक ट्रेन चलती है जो चार दिन में यात्रा पूरी करती है। यह हिंद महासागर के तट से चलती है और प्रशांत महासागर के तट पर पहुंचती है। इस यात्रा के दौरान आपको कुदरत के कई करिश्मे दिखते हैं। इस यात्रा में यह दुनिया के सबसे लंबे स्ट्रैट स्ट्रेच से गुजरती है। 478 किमी लंबा यह स्ट्रेच दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में है जिसे The Nullarbor कहते हैं। वंदे भारत को फुल स्पीड से सफर पूरा करने में पूरा एक दिन लगेगा।

डिब्रूगढ़ टू कन्याकुमारी

भारत की सबसे लंबी रेल लाइन असम के डिब्रूगढ़ को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से जोड़ती है। यह दुनिया का पांचवां सबसे लंबा रेल रूट है। इसकी लंबाई 4,237 किमी है। इस रूट पर चलने वाली विवेक एक्सप्रेस अपनी यात्रा पूरी करने में 72 घंटे का समय लगता है। अगर इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जाए तो उसे इस दूरी को तय करने में 26 घंटे से ज्यादा समय लगेगा। 400 स्पीड से चलने वाली बुलेट ट्रेन को यह दूरी तय करने में 10 घंटे से अधिक समय लगेगा।

Exit mobile version