Site icon अग्नि आलोक

उड़ान

Share

सुन मेरे मन के परिंदे
आगे ही तू बढ़ता चल।
न सोच तू इन राहों का
बस आगे ही निकलता चल।
न सोच तू राहगीरों का
वो भी खुद पंथ पे मिल जाएंगे।
न सोच तू इन हवाओं का
ये भी एक दिन बह जाएंगी।
न सोच तू इन तूफानों का
ये भी एक दिन थम जाएंगे।
न सोच तू इस अंनत व्योम को
इसको भी एक दिन तुम छू जाओगे।
न डर तू अनजान राहों से
ये भी एक दिन परिचित हो जाएंगे।
सुन मेरे मन के परिंदे
बस तू आगे बढ़ता चल
अपनी उड़ान यूँ ही तू भरता चल।

राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक)
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
गाहलिया
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Exit mobile version