Site icon अग्नि आलोक

पैरों जलन : तुरंत चाहिए डॉक्टर 

Share

      डॉ. नेहा

   दिल जले तो जले,पैर जले तो गई जिंदगी.

     पैरों में जलन होना कई गंभीर बीमारियों का बड़ा संकेत होता है. अधिकतर लोग पैरों में जलन की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं. आइए जानते हैं पैरों में जलन होना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है.

       पैरों में जलन की समस्या को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. बहुत ज्यादा गर्मी की वजह से पैरों में जलन की समस्या हो सकती है,  

    अगर आपको लगातार पैरों में जलन महसूस हो रही है तो यह बड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है. पैरों में जलन होने पर इसे नजरअंदाज ना करें बल्कि डॉक्टर के पास जाएं. 

      *डायबिटीज :*

डायबिटीज की वजह से भी तलवों और पैरों में जलन की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से पैरों की नसें डैमेज हो सकती है जिस वजह से पैरों में जलन की समस्या हो सकती है. 

  *विटामिन की कमी :*

शरीर में विटामिन बी 12, विटामिन बी 6 और फोलिक एसिड की कमी होने पर भी पैरों में जलन की समस्या हो सकती है. इन विटामिन्स की कमी से नसों में सूजन और जलन हो सकती है. पैरों में होने वाली जलन को नजरअंदाज ना करें तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. 

*किडनी की बीमारी :*

पैरों में जलन होना किडनी से जुड़ी समस्या का बड़ा संकेत हो सकता है. जब किडनी सही से काम नहीं करती है तो शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं जिस वजह से पैरों में सूजन और जलन की समस्या हो सकती है. 

*हाइपोथायरायडिज्म थायराइड :*

      पैरों में जलन होना हाइपोथायरायडिज्म थायराइड का संकेत हो सकता है. अगर लगातार आपके पैरों में जलन की समस्या हो रही है तो इसे नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.

Exit mobile version