Site icon अग्नि आलोक

आदित्य नारायण- श्वेता अग्रवाल से लेकर काजल अग्रवाल-गौतम किचलू तक, साल 2022 में फैमिली स्टार्ट कर रहे हैं ये सेलेब्स

Share

ये साल कई बॉलीवुड के लिए यादगार साबित होने वाला है क्योंकि उनके घर में नए मेहमान दस्तक देने वाले हैं। इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स पेरेंटहुड में कदम रखने वाले हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे।

गुरमीत चौधरी- देबीना

रामायण शो में राम-सीता का रोल प्ले कर चुके कपल गुरमीत चौधरी और देबीना जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। गुरमीत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है। कपल शादी के 11 साल बाद बायोलॉजिकल पेरेंट्स बन रहे हैं, हालांकि इससे पहले ही उन्होंने दो गरीब लड़कियों को गोद लिया था।

आदित्य नारायण- श्वेता अग्रवाल

एक्टर, सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने साल 2020 में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और शापित को-स्टार श्वेता अग्रवाल से शादी की थी। अब एक साल कपल पेरेंटहुड में कदम रखने वाला है। जनवरी में आदित्य ने श्वेता के मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए गुड न्यूज शेयर की थी।

भारती सिंह- हर्ष लिंबाछिया

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। कॉमेडियन ने साल 2017 में हर्ष लिंबाछिया से शादी की थी जिसके चार 4 साल बाद कपल पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। प्रेग्नेंसी के बावजूद भारती लगातार शो की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।

नताशा स्तानकोविक- हार्दिक पांड्या

जीरो फिल्म में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नताशा स्तानकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस साल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। नताशा-हार्दिक ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी की थी जिसके चंद महीनों बाद उनके घर पहले बेटे का जन्म हुआ था। कपल के बेटे का नाम अगस्त्य है।

काजल अग्रवाल- गौतम किचलू

सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने साल 2020 में मुंबई के ताज महल पैलेस में गौतम किचलू से शादी की थी। शादी के एक साल बाद कपल 2022 में पेरेंट्स बनने वाले हैं। काजल ने नए साल के खास मौके पर मां बनने की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें उनका बेबी बम्प साफ नजर आ रहा था।

पूजा बनर्जी-संदीप सेजवाल

कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस पूजा बनर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने नवम्बर 2021 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। मदरहुड में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस ने शूटिंग से ब्रेक ले लिया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2017 में संदीप सेजवाल से शादी की थी।

Exit mobile version