Site icon अग्नि आलोक

पाकिस्तानी फौज पर हनीट्रैप का आरोप- जनरल बाजवा और ISI चीफ शामिल

Share

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर ऑडियो-वीडियो लीक्स शुरू हो गए हैं। इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी (पिंकी पीरनी) के ऑडियो लीक्स के बाद अब एक नया मामला सामने आया है।

पाकिस्तानी फौज के पूर्व अफसर मेजर आदिल रजा ने आरोप लगाया है कि मुल्क की फौज और खुफिया एजेंसी ISI नेताओं के अश्लील वीडियो बनवाती है और इसके लिए देश की टॉप एक्ट्रेसेस की मदद ली जाती है। रजा के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कई हिस्सों में फौज और ISI के सेफ हाउस हैं और ये वीडियो वहीं तैयार किए जाते हैं। इनकी मदद से नेताओं को ब्लैकमेल किया जाता है।

रजा ने 4 एक्ट्रेसेस के नामों के इनीशियल्स (शुरुआती अक्षर) बताए हैं। चार में से दो एक्ट्रेस इस पर सामने आकर अपनी सफाई दे चुकी हैं।

मेजर आदिल (दाढ़ी में) ब्रिटेन में रहते हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है।

रजा ने वीडियो जारी किया

कुब्रा खान ने आदिल को तीन दिन में माफी मांगने और आरोप वापस लेने को कहा है।

सजल और कुब्रा सामने आईं

सजल अली पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं रजा
मेजर आदिल रजा सोल्जर स्पीक्स नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। इसके करीब 3 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा वो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पाकिस्तानी फौज से जुड़े मामलों पर बातचीत करते रहते हैं।

आदिल रजा को इमरान का बेहद करीबी माना जाता है। इमरान के कहने पर ही रजा ने पाकिस्तान की नागरिकता छोड़ी और ब्रिटेन शिफ्ट हो गए। यहां से वो इमरान के पक्ष और विरोधियों के खिलाफ प्रोपेगैंडा वीडियोज जारी करते रहे हैं।

पिछले दिनों रजा ने एक वीडियो में कहा था- पाकिस्तान सरकार, खुफिया एजेंसीज और फौज के लोग ब्रिटेन में मुझे कत्ल करने की साजिश रच रहे हैं। मेरे दोस्तों ने सलाह दी है कि मुझे ब्रिटेन छोड़कर कनाडा चले जाना चाहिए।

इमरान की पत्नी बुशरा और खान के दोस्त जुल्फी बुखारी का ऑडियो पिछले हफ्ते लीक हुआ था।

ऑडियो के बाद अब इमरान के वीडियो लीक होने का खतरा

Exit mobile version