रिया यादव, भोपाल
आपने सुना होगा कि पैसे से सब कुछ खरीदा जा सकता है, लेकिन किसी की आत्मा नहीं. मगर अब ये कहावत भी गलत साबित हो रही है. रूस में दिमित्री नाम के शख्स ने एक लड़की की आत्मा तैतीस करोड़ (33,00,00,000) देकर खरीद ली.
जी हाँ, रूस में एक व्यक्ति ने सच में एक लड़की की आत्मा खरीद ली. इसके बदले उसने करीब 33 करोड़ रुपये दिए. लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि अब वह खुद नहीं समझ पा रहा कि उस आत्मा का क्या करे.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला नेअपनी“आत्मा” बेचकर 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 33 करोड़ रुपये हासिल किए और इस पैसे से खिलौनों का कलेक्शन तथा एक कॉन्सर्ट टिकट खरीदा.
ये भी पढ़ें; रानी थी या अप्सरा… जानवर के दूध से नहाकर दिखती थी बला की खूबसूरत, राजा-महाराजा देखते ही हो जाते थे दीवाने
रूस के सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म Vkontakte पर दिमित्री नाम के शख्स ने पोस्ट डाला कि वह एक लड़की की आत्मा खरीदना चाहता है.
शुरुआत में लोगों ने इसे हंसी में लिया, लेकिन कुछ दिनों बाद करीना नाम की लड़की ने ऑफर स्वीकार कर लिया. उसके बाद दोनों ने खून से लिखकर और साइन कर एक समझौता कर लिया.
करीना ने बताया कि उसे इस सौदे का कोई पछतावा नहीं है. उसे लोगों की राय की कोई परवाह नहीं. आत्मा बेचने के बदले मिली रकम सीधे उसके खाते में आई.
इसके बाद उसने Labubu गुड़ियों का कलेक्शन खरीदा और मशहूर गायिका नादेज़्दा काडिशेवा के कॉन्सर्ट का टिकट लिया. करीना ने कहा कि यह सौदा पूरी तरह से उसका अपना फैसला था.
वहीं अब दिमित्री खुद सोच में पड़ गया है कि आखिर खरीदी हुई आत्मा का करे तो करे क्या.
इस घटना ने तहलका मचा दिया. कई लोगों ने इसे शैतानी प्रवृत्ति बताया तो कई ने इसे एक पब्लिसिटी स्टंट कहा. कुछ ने इसे हॉरर फिल्म की कहानी जैसा बताया. कुछ ने कहा कि “आत्मा खरीदना क्या सच में संभव है?”
दिमित्री अब खुद उलझन में है. उसे समझ नहीं आ रहा है कि अब करे तो क्या करे. करीना का कहना है कि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. खरीददार जब चाहे, जैसे चाहे मेरी आत्मा का उपयोग-दुरूपयोग करे. अब यह उसकी है. यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है.

