Site icon अग्नि आलोक

ढोंगियों का दल

Share

नजरुल इस्लाम

मनुष्यों से घृणा करके
कौन लोग चूम रहे हैं बेतहाशा
कुरान, वेद और बाइबिल,
किताबें और ग्रंथ छीन लो
जबरन उनसे,
मनुष्य को मारकर
ग्रंथ पूज रहा है
ढोंगियों का दल,
सुनो मूर्खों,
मनुष्य ही लाये हैं ग्रंथ,
ग्रंथ नहीं लाए हैं
किसी मनुष्य को।

प्रस्तुति मुनेश त्यागी
Exit mobile version