सुसंस्कृति परिहार कर्नाटक सरकार ने साफ कर दिया है कि बजरंग दल से जुड़े बी जे पी कार्यकर्ता हर्ष की सरेआम चाकू गोदकर की हत्या का कारण हिजाब विवाद नहीं है। चूंकि बजरंग दल के कार्यकर्ता को मारा गया है इसलिए विवाद को हिंदू मुस्लिम स्वरुप देने में भाजपा और संघ की टुकड़े टुकड़े गैंग ने शिमोगा में जब हर्ष के शव को संस्कार हेतु ले जाया जा रहा था तो वहां कतिपय लोगों ने आगजनी, पत्थरबाजी की तथा खास समुदाय के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिससे पुलिस को 144धारा लगाने के साथ हवाई फायर भी करने पड़े। वे सब इसे हिजाब विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। इसलिए इस मामले ने इतना तूल पकड़ा। , जिसके बाद उस इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है, जो कि 23 फरवरी तक लागू रहेगी। स्कूल कालेज दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। भाजपा इस हत्या को हिजाब विवाद जोड़ कर देख रही है लेकिन राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने फिलहाल इससे इनकार किया है।अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि अब तक लगता है कि हत्या का हिजाब विवाद से कोई लेना देना नहीं है, पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस हत्या को हिजाब विवाद जोड़ना गलत बताया है। इस बीच हिजाब विवाद के बीच चर्चा में रहे मंत्री ईश्वरप्पा का भी इस मर्डर पर बयान आया है. उन्होंने विशेष धर्म समुदाय के लोगों पर यह मर्डर करने का आरोप लगाया है. ईश्वरप्पा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के भड़काने पर यह हिंसा हुई, क्योंकि उन्होंने कहा था कि तिरंगा हटाकर, भगवा लहराया गया है।इसी स्वर में अपना स्वर मिलाते हुए कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पिछले हफ्ते जब हिजाब विवाद शुरू हुआ था, तब मैंने पहले ही ऐसा कुछ होने का अंदेशा जताया था। अब एक लड़के की मौत हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी अब खुश हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने राज्य की शांति को भंग कर दिया है।कुमारस्वामी ने आगे कहा कि ऐसा चुनाव की वजह से आगे दोबारा हो सकता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कर्नाटक में होगा। ऐसा नॉर्थ इंडिया में होता है। ऐसे माहौल की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद हैं। जो कर्नाटक के तटीय इलाके में शुरू हुआ था, वह अब पूरे राज्य में हो रहा है।बीजेपी विधायक और सीएम के सचिव रेणुकाचार्या ने शिमोगा के मामले को हिजाब से जोड़ा है। वह बोले कि यह हिजाब विवाद की वजह से हुआ है। इधर, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने सीएम को पत्र लिखकर NIA जांच की मांग की है।मुख्यमंत्री का कहना है शिवमोगा में फिलहाल हालात काबू में हैं। बंगलुरु से भी 1200 पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए हैं। आरएएफ भी वहां मौजूद है। हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हालात पर गंभीरता से नजर बनाए रखें।कर्नाटक सरकार का कहना है कुल पांच लोगों ने रविवार रात 9बजे हर्ष की हत्या की उनमें से तीन पुलिस ने पकड़ लिए हैं उनसे पूछताछ चल रही है शेष दो शीध्र पकड़ लिए जाएंगे।बहरहाल भाजपा को हिजाब विवाद में एक अच्छा मौका मिल गया है लगता है उन्हें अपने कार्यकर्ता के जाने का ग़म नहीं बल्कि हर्ष ही है और वे इसे इस्तेमाल करने में चूकने वाले नहीं हैं।हर्ष का हिजाब विवाद में शामिल होना और हिजाब के विरुद्ध फेसबुक पर लिखना उनके काम आ रहा है। शिमोगा में अंदर अंदर तनाव है ही वह पूरे कर्नाटक का मुद्दा बन सकता है।इस बीच कांग्रेस के का एक वीडियो भी वायरल किया जा रहा जिसमें लोगों को हिजाब लगाने उकसाया जा रहा है। फिलहाल कर्नाटक सरकार के बयान ने कुछ राहत मिलती प्रतीत हो रही है लेकिन भाजपा की बयानबाजी और केन्द्रीय जोर-जबरदस्ती आगे क्या गुल खिलाती है कुछ भी कहा नहीं जा सकता?