Site icon अग्नि आलोक

वह नेता नहीं हमारा

Share

मुनेश त्यागी

जन मित्रों का नारा है
यह पूरा देश हमारा है,
जो झूठ फैलाये जनता में
वह नेता नहीं हमारा है।

जनता देख रही है कब से
यह लोकतंत्र का हत्यारा है,
जो संविधान का हत्यारा है
वह नेता नहीं हमारा है।

जन गण ने देख लिया अब
यह पूंजीपतियों का दुलारा है,
जो सत्ता और पद का मारा है
वह नेता नहीं हमारा है।

मेहनतकशों का नारा है
यह प्यारा देश हमारा है,
जो भाईचारे का हत्यारा है
वह नेता नहीं हमारा है।

जो दौलत वालों का प्यारा है
नेता नहीं वह प्यारा है,
रौंदे जो कानून का शासन
वह नेता नहीं हमारा है।

जो हिंदू मुस्लिम करता है
जो नफरत जहन में भरता है,
जो अमन-चैन का ग्रहण बने
वह नेता नहीं हमारा है।

Exit mobile version