डॉ. प्रिया ‘मानवी’
हाइपरटेंशन यानी कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बेहद आम होती जा रही है। जिसकी वजह से हृदय संबंधित समस्याओं का खतरा विशेष रूप से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियां पैदा हो रही हैं।
ब्लड प्रेशर किडनी संबंधी समस्याओं को भी बढ़ा देती है। अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो शुरुआत से ही अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, जिससे ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है।
*1. बैलेंस डाइट :*
बढ़ते ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखना है तो अपने खान पान के प्रति सचेत रहें। अपने द्वारा खाए जाने वाले सोडियम (नमक) की मात्रा को सीमित रखें, और अपने आहार में पोटेशियम की मात्रा बढ़ाएं।
लो फैट खाद्य पदार्थ लें, साथ ही भरपूर मात्रा में फल, सब्जी एवं साबुत अनाज का सेवन करें। DASH खाने की योजना एक खाने की योजना का उदाहरण है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद कर सकते है। यदि शुरुआत से डाइट के प्रति सचेत रहा जाए तो आपको हाइपरटेंशन की समस्या नहीं होती।
*2. शारीरिक सक्रियता :*
नियमित एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है, यदि आपके पास एक्सरसाइज करने का समय नहीं है, तो किसी भी अन्य शारीरिक गतिविधि के माध्यम से खुद को दिन में कम से कम 30 मिनट एक्टिव रखने का प्रयास करें।
शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से ब्लड सर्कुलेशन हेल्दी रहता है, जिससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। इसके साथ ही एक्सरसाइज आपको हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद करती है। बढ़ता वजन भी हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा देता है।
*3. हेल्दी वेट मेंटेनिंग :*
अधिक वजन या मोटापे से उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। स्वस्थ वजन बनाए रखने से आपको उच्च ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। एक स्वस्थ भजन बनाए रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, साथ ही साथ खान-पान के प्रति सचेत रहें।
*4. सीमित शराब सेवन :*
शराब के अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। जिन्हें पहले से हाइपरटेंशन की समस्या है, उनके लिए शराब का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है, कि शराब का सेवन सीमित रखें।
महिलाएँ यदि शराब का सेवन कर रही हैं, तो बहुत थोड़ी मात्रा में लें, जिससे इसके नुकसान को रोका जा सके। यह शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जोड़ता है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
*5. धूम्रपान निषेध :*
सिगरेट पीने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, और आपको दिल के दौरे और स्ट्रोक का अधिक खतरा होता है। अगर आप धूम्रपान नहीं करते हैं, तो शुरू न करें।
सिगरेट के धुएं से ब्लड वेसल संकुचित हो जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने के साथ हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को भी बढ़ा देते हैं। अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके उसे छोड़ दें।
*6. स्ट्रेस मैनेजमेंट :*
तनाव को कम करने और प्रबंधित करने का तरीका सीखना आपके भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। तनाव प्रबंधन तकनीकों में व्यायाम करना, संगीत सुनना, किसी शांत या शांतिपूर्ण चीज़ पर ध्यान केंद्रित करना और ध्यान लगाना शामिल है।

