प्रिया सिंह
_पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां युवाओं में नशे का एक अजीब ट्रेंड देखा जा रहा है। युवा नशे के लिए कंडोम का यूज कर रहे हैं और इस नशे के वे आदी हो रहे हैं।_
यहां स्थितियां यह हो गई हैं कि दुकानों पर कंडोम की कमी हो गई है। नशे के लिए युवाओं के बीच फ्लेवर्ड कंडोम की डिमांड ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। दुर्गापुर सिटी सेंटर, बिधान नगर, बेनाचिती और मुचीपारा समेत कई इलाकों में फ्लेवर्ड कंडोम ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।
दुकानदारों को भी समझ नहीं आ रहा था कि कंडोम की डिमांड इतनी क्यों बढ़ गई है। एक दुकानदार ने बताया कि जब एक युवा लड़का उनके यहां कंडोम खरीदने आया तो उन्होंने उससे पूछ ही लिया, क्योंकि युवाओं का इतनी ज्यादा संख्या में कंडोम खरीदना समझ नहीं आ रहा था।
युवावों ने दुकानदार को बताया कि वह इन कंडोम का यूज भाप लेने के लिए करता है। उसने यह भी बताया कि उसके जानने वाले कई युवा नशे की जगह इसी का यूज कर रहे हैं।
नैशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने इस मामले में एक रिसर्च भी छापी है।
जर्नल में छपी रिसर्च के अनुसार कंडोम में ऐरोमैटिक कंपाउंड होते हैं। ये ऐरोमैटिक कंपाउंड पिघलने के बाद अल्कोहल बनाते हैं। इसका कोई भी ऐडिक्टेट हो सकता है।
इस जर्नल में छपी रिसर्च में बताया गया है कि कंडोम को अगर देर तक गर्म खोलते पानी में रखा जाए तो इसमें मौजूद ऐरोमैटिक कंपाउंड टूटकर पानी में मिल जाते हैं और यह पानी एक तरह का नशा हो जाता है।
युवा इसी पानी की भाप ले रहे हैं और इस पानी को पी भी रहे हैं।
(चेतना विकास मिशन)

