Site icon अग्नि आलोक

*प्रातः स्मरामि गांधी जी को कैसे नमन करता है यह दौर

Share

जागृति राही

गाँधीविचार की संस्थाओ आश्रमो पर घुसपैठ और कब्जे की कोशिश लगातार बीजेपी की सरकारों द्वारा और संघ के समर्थकों द्वारा की जाती रही है। वाराणासी में राजघाट स्थित गांधी विद्या संस्थान इसका ज्वलंत उदाहरण है। हजारो खादी संस्थाओ और आश्रमो को खादी कमीशन के माध्यम से पहले अजीबोगरीब नियमो में बांध कर उनका सहज विकास और सम्बंध समाज से तोड़ा गया और फिर भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा दिया गया, इतना ही नही अब उन्हें कर्जदार बना कर उनकी संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है। यह प्रक्रिया वाजपेयी सरकार के समय ही शुरू हो गई थी।

दुःखद यह है कि कोंग्रेसी सरकार ने भी उनकी बात नही सुनी ना ही उनके महत्व को समझा। खादी वस्त्र नही विचार है यह वाक्य कोंग्रेस को याद नही रहा कि यही विचार समाज मे उनका आधार है। किसी भी गांधी की परंपरा से निकले व्यक्ति हो या सन्स्था को आज के दौर में जब देश मे विघटन और नफरत फैलाने वाली सोच राजनीति में हावी है , कोंग्रेस की समन्वयकारी सोच ही अपनी लगती है।इस विचारों के सिमटते जाने और गांधी के लोगो के बंटे होने के कारण आज देश मे हालात ये है कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की स्मृतियों से जुड़े हर स्थान हर आश्रम या सन्स्था को नुकसान पहुचाने की कोशिश की जा रही है। वाराणासी में मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में विकास के नाम पर जबरन सर्व सेवा संघ जो गांधियन संस्थाओ की सबसे प्रतिष्ठित और पूरी तरह गैर दलीय सन्स्था रही है उसके परिसर को अधिग्रहित किये जाने का खतरा बढ़ गया है। आये दिन सरकारी अधिकारियों की धमकी और दखलंदाजी पुलिस की उपस्थिति होती है।

आपसी रंजिश को हवा दे कर सन्स्था से निकाले गए स्वार्थी तत्वों को मिला कर शासन को दुरुपयोग कर के सर्व सेवा संघ के वर्धा सेवाग्राम स्थित परिसर को भी विवाद में घसीट लिया गया है। साबरमती आश्रम को पर्यटक स्थल विकसित करने के नाम पर लोगो को विस्थापित किया जा रहा है और आश्रम के मूल स्वरूप को हानि पहुचाई जा रही है। देश मे गांधी विचार और खादी के केंद्र चलाने वाली सन्स्था गांधी निधि के उत्तरप्रदेश की इकाई में सेवा पूरी में अब जमीनों पर कब्जा करने के लिए बीजेपी के बाहुबली विधायक दखल देने लगे हैं, आश्रम की तमाम खेती की जमीनों पर दबंग लोगो के दबाव में कॉन्ट्रैक्ट हो रहे थे अभी खादी कमीशन के एक अधिकारी द्वारा सन्स्था के बायलॉज को किनारे कर के मनमाने तरीके से कठपुतली अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। दिल्ली में गांधी स्मृति और दर्शन समिति में मंत्री जी मनमाने तरीके से बिड़ला भवन में गांधी म्यूसियम को बदल कर फर्जी गाँधी की हत्या के वक्त की कथा लिख रहे हैं, राजघाट दिल्ली में जब मन होता है 30 जनवरी या 2 अक्टूबर के समय भी संघ परिवार के आयोजन होने लगे हैं और उस बहाने समाधि के गेट बंद कर दिए जाते हैं।

खादी ग्राम जमुई बिहार में सर्व सेवा संघ के धीरेंद्र मजूमदार की कर्म स्थली और भूदान आंदोलन के केंद्र में बीजेपी के मंत्री द्वय द्वारा घुसने के प्रयास सफल हो रहे हैं। राजस्थान में जयपुर में समग्र सेवा आश्रम पर कब्जा किया गया जो आज तक खाली नही हो सका। गांधी के विचारों के 100 वॉल्यूम में संकलन को भी बदलने की कोशिश हुई ।यह सब करने के लिए बाकायदा संघ ने काफी पहले रणनीति बना कर स्वदेशी के विचार , गांधी के  रचनात्मक कार्यो के समर्थक बन , गो हत्या बंदी आंदोलन, ग्राम स्वराज , लोकसेवक, बुनियादी तालीम जैसे अवधारणाओ को चुराया और उनके केंद्रों में घुसने की कोशिश की, अपने लोगो को भेज कर पदाधिकारी व्यक्तियों की कमजोरियो को पकड़ कर विवाद को हवा दिलवाई, बेईमान लोगो का समर्थन किया।

मेरी चिंता जमीनों और मकानों की नही है। ये विचार के केंद्र नई पीढ़ी की विरासत है। गांधी विचार पर सुनियोजित हमला यूट्यूब और तमाम सोशल मीडिया पर झूठ फैला कर जोर शोर से जारी है। ये दुष्प्रचार नई पीढ़ी को गांधी और आजादी की लड़ाई के बाद देश मे हिन्दू मुस्लिम एकता या सद्भावना की बात करने वाले  देश की एकजुटता और वैज्ञानिक विकास को आधार देने वाले हर हीरो के खिलाफ  नफरत करने की तरफ धकेलने के लिए किया गया है।  हमारे देश की बुनियाद हिलाई जा रही है। मुझे नहीं पता यह संकट अपने साथ क्या क्या बर्बाद करेगा लेकिन मैं गिलहरी जितनी भूमिका होते हुए भी हार नही मान सकती। कुछ और लोग हैं जो लड़ रहे है अपनी कलम के माध्यम से, वो गिनती के लोग हैं। जिस किसी को भी गांधी विचार पर हमले की यह लड़ाई लड़ी जाने की तैयारी हो उन सबसे मेरा आग्रह है, खास कर पत्रकारिता से जुड़े लोगो से की एक एक जगह जिनका हमने जिक्र किया है उनकी स्टोरी जरूर करे , जो और संस्थाओं को भी जोड़ सकते है उन पर भी लिखे। दुनिया को पता तो चले कि इस देश मे कट्टरपंथी तत्वों के द्वारा क्या क्या मिटाने की कोशिश की जा रही है। बुद्ध की मूर्तियां अफगानिस्तान में ही नही तोड़ी गई केवल। 

*जागृति राही*  7651864879

Exit mobile version